- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- गणेशोत्सव से पहले मिलेगा मार्च का...
गणेशोत्सव से पहले मिलेगा मार्च का बकाया वेतन, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के मार्च महीने के बकाया वेतन दूसरे चरण में प्रदान करने की मंजूरी दी है। सरकार ने मार्च महीने का बकाया वेतन गणेशोत्सव से पहले कर्मचारियों को उपलब्ध कराने को कहा है। मंगलवार को सरकार के वित्त विभाग की ओर से इस संबंध में परिपत्र जारी किया गया।
परिपत्र के मुताबिक सरकार ने मार्च महीने का वेतन अप्रैल महीने में दो हिस्सों में प्रदान करने का फैसला लिया था। वेतन का पहला प्रथम हिस्सा अप्रैल महीने में दिया जा चुका है। अब दूसरे हिस्से का ए और बी ग्रुप के कर्मचारियों का 50 प्रतिशत, सी ग्रुप के कर्मचारियों का 25 प्रतिशत और जनप्रतिनिधि व निवार्चित पदाधिकारियों का 60 प्रतिशत बकाया वेतन प्रदान किया जाएगा। सरकार ने सार्वजनिक उपक्रम, महामंडल, स्थानीय स्वराज्य संस्था के कर्मचारियों को भी मार्च महीने के बकाया वेतन प्रदान करने के लिए कार्यवाही करने को कहा है।
दूसरी ओर महाराष्ट्र राज्य राजपत्रित अधिकारी महासंघ ने सरकारी कर्मचारियों के जनवरी से नवंबर 2019 तक के 11 महीने का बकाया महंगाई भत्ता भी देने की मांग की है। महासंघ ने इस संबंध में उपमुख्यमंत्री व वित्तमंत्री अजित पवार को पत्र लिखा है।
Created On :   28 July 2020 7:09 PM IST