- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- शहीद महिला आरक्षक को सैनिक सम्मान...
शहीद महिला आरक्षक को सैनिक सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
डिजिटल डेस्क सतना। सिविल लाइन थाना अंतर्गत सोहावल निवासी प्रजापति परिवार की बहू एवं टीकमगढ़ के बडेरा थाने में पदस्थ आरक्षक हीरा देवी पति महेन्द्र प्रजापति अपने 4 सहकर्मियों के साथ उत्तरप्रदेश के मथुरा में एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार की सुबह हुए सड़क हादसे में शहीद हो गईं थीं,जिनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ शनिवार सुबह सोहावल पहुंचा,जहां अंतिम दर्शनों के पश्चात सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। कत्र्तव्य पर बलिदान हुई वीर नारी की अंतिम यात्रा में परिजनों और रिश्तेदारों के साथ सोहावल के हर घर से लोग शामिल थे। इसके अलावा सिविल लाइंस थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी , सिटी कोतवाल एस एम उपाध्याय,कोलगवां टीआई डीपी सिंह चौहान और पुलिस लाइन से सलामी दस्ता भी महिला आरक्षक को गार्ड ऑफ आनर देने के लिए उपस्थित था वहीं प्रशासन की तरफ से कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। महिला आरक्षक का मायका पन्ना जिले के अमानगंज में है, उनकी शादी 10 वर्ष पूर्व महेन्द्र पुत्र सरयू प्रसाद प्रजापति के साथ हुई थी, हीरा देवी के 2 बच्चे भी हैं।
Created On :   4 Dec 2021 7:41 PM IST