- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- मैट ने दी अतिरिक्त मुख्य सचिव पर...
मैट ने दी अतिरिक्त मुख्य सचिव पर जुर्माना लगाने की चेतावनी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र प्रशासकीय पंचाट (मैट) ने राज्य के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीकांत सिंह के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। पंचाट के आदेश पर अमल न किए जाने से नाराज मैट ने कहा है कि क्यों न गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के खिलाफ कारण बताओं नोटिस जारी किया जाए और क्यों न उन पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाए।
दरअसल मैट में एसएन सालवे की ओर से दायर आवेदन पर सुनवाई चल रही है। जिसमें दावा किया है कि जेल उप अधीक्षक पद पर जिस स्वाती जोगदंड की नियुक्ति की गई है उसके तीन बच्चे है। इस लिहाज से वह इस पर नौकरी के लिए आयोग्य है। मैट ने एक अंतरिम आदेश के तहत कहा था कि जेल उपअधीक्षक के वेतन पर रोक लगाई जाए। लेकिन इस आदेश पर अमल नहीं किया गया है।
इससे नाराज मैट ने गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। इसके साथ ही कहा है कि क्यों ने गृह विभाग के सचिव के वेतन से जोगदंड को दिए गए वेतन की वसूली की जाए।
Created On :   24 Feb 2019 2:58 PM IST