- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Maximum 688 persons from Madhya Pradesh in the shelter home
दैनिक भास्कर हिंदी: शेल्टर होम में मध्य प्रदेश के सर्वाधिक 688 निर्वासित, विदर्भ-राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी शामिल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रोजगार के लिए अन्य प्रaदेशों से आए 1370 लोग नागपुर में फंसे हुए हैं। उनका यहां अपना घर नहीं है। गांव जाने के लिए यातायात के कोई साधन नहीं। काम बंद हो जाने से बेरोजगार हो गए। मनपा प्रशासन ने उन्हें सहारा दिया है। मनपा के 5 स्थायी और 15 अस्थायी शेल्टर होम में रखा गया है। शेल्टर होम में विविध राज्यों के निर्वासित हैं, जिसमें मध्य प्रदेश के सर्वाधिक 688 लोग हैं। सबसे कम कर्नाटक का एक व्यक्ति है। मनपा प्रशासन ने सेवाभावी संस्थाओं के सहयोग से उनके दो वक्त के भोजन, नाश्ता, चाय का प्रबंध किया है। जब तक लॉकडाउन नहीं खुलेगा, तब तक उन्हें वहीं रहने का आह्वान किया गया है।
शेल्टर होम में रखे गए निर्वासितों में अधिकांश लोग रोजगार के लिए नागपुर आए थे। लॉकडाउन होने पर काम बंद हो गए। बेरोजगार हो जाने पर वे अपने गांव जाना चाहते थे, लेकिन ट्रेन, बस बंद हो जाने से यहीं फंस गए। पुलिस और मनपा प्रशासन ने ऐसे लोगों को शेल्टर होम में रहने और खान-पान का प्रबंध किया। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए एक मीटर दूरी बनाए रखने के साथ ही मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराया गया है। शेल्टर होम में रखे गए निर्वासितों में कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो अन्य प्रदेशों से पैदल ही अपने गांव के लिए निकले थे। उन्हें नागपुर में रोककर शेल्टर होम पहुंचाया गया है।
कहां से कितने निर्वासित
राज्य - संख्या
मध्य प्रदेश - 688
विदर्भ - 296
राजस्थान - 159
उत्तर प्रदेश - 129
छत्तीसगढ़ - 35
बिहार - 8
तेलंगाना - 16
आंध्र प्रदेश - 4
कर्नाटक - 1
झारखंड - 13
हरियाणा - 12
ओडिशा - 4
अन्य - 5
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: यौन उत्पीड़न: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में बृजेश ठाकुर सहित 19 दोषी करार, 28 को सजा पर फैसला
दैनिक भास्कर हिंदी: मुजफ्फरपुर केस: किसी लड़की की नहीं हुई शेल्टर होम में हत्या- CBI
दैनिक भास्कर हिंदी: सेल्टर होम में नाबालिग के साथ हुआ गलत व्यहार, पीड़ित बालक के पिता का आरोप
दैनिक भास्कर हिंदी: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: ब्रजेश ठाकुर सहित 21 के खिलाफ आरोप तय, 3 अप्रैल से शुरू होगा ट्रायल
दैनिक भास्कर हिंदी: दिल्ली: शेल्टर होम से आधी रात में गायब हुई 9 नाबालिग, देह व्यापार में धकेलने का शक