Nagpur News: योग, संगीत व नृत्य से खत्म होती अनेक बीमारियां, महाशिविर में खास प्रस्तुतियां

योग, संगीत व नृत्य से खत्म होती अनेक बीमारियां, महाशिविर में खास प्रस्तुतियां
  • मनीषनगर उद्यान में महाशिविर में विविध प्रस्तुतियां
  • योग, संगीत व नृत्य से खत्म होती अनेक बीमारियां
  • 2017 से निरंतर मिल रहा स्वास्थ्य लाभ

Nagpur News. योग, संगीत व नृत्य से अनेक बीमारियां खत्म होती है। योग से तन-मन स्वस्थ रहता है। नृत्य से पूरा शरीर तरोताजा रहता है। वहीं संगीत मन को आध्यात्मिक सुकून देता है। इस त्रिवेणी के मिलनेपर अनेक व्याधियों को भगाया जा सकता है। इसलिए हरेक ने रोज सुबह उठकर अपने शरीर के लिए आधा घंटा देना चाहिए। इस आधे घंटे में योग, संगीत व नृत्य का आनंद उठाना चाहिए। 15 दिन में ही शरीर में बदलाव होता दिखायी देगा। ऐसा योग-नृत्य परिवार के जनक चंद्रपुर के गोपाल मुंदड़ा ने कहा। सोमवार को मनीषनगर उद्यान में श्री गजानन योग-नृत्य परिवार की तरफ से महाशिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग-नृत्य परिवार चंद्रपुर की मुख्य टीम उपस्थित हुई थी।

2017 से निरंतर मिल रहा स्वास्थ्य लाभ

शिविर का प्रारंभ भारत माता के पूजन से हुआ। दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण के बाद विविध कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। प्रमुख संचालक कल्पना बावनकर ने 2017 से चलायी जा रही निशुल्क योग-नृत्य कक्षा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले आठ साल से निरंतर योग-नृत्य कर रहे लोगों का स्वास्थ सुधार हुआ है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्वास्थ्यप्रेमियों ने अपने-अपने अनुभव साझा किये। कार्यक्रम के दौरान विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई। जिसमें योग, नृत्य, गुरूपूजन, सामूहिक गायन आदि हुए। उपस्थित सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ, दुपट्‌टा, मोमेंटो, प्रमाणपत्र व विविध उपहार देकर सत्कार किया गया। कार्यक्रम में नागपुर के विविध उद्यानों से योग-नृत्य प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। समापन के बाद सभी को प्रसाद व नाश्ता वितरीत किया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रशिक्षक कल्पना बावनकर, सरिता सुर, संगीता सावरकर, वर्षा बानाबाकोडे, बेबी देशकर, हर्षा भोयर, सुनिता सोलंकी, प्रीति मांडेकर, वैशाली डाबरे, निलीमा सहारे ने सह्योग किया। उपस्थितों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी को निशुल्क स्वास्थ्य लाभ उठाने का आह्वान किया।

Created On :   15 July 2025 8:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story