राममंदिर : आरएसएस के जुटाए जा रहे चंदे में हो सकता है घोटाला, सावंत बोले - निधि पर रखें नजर

May be a scam in the funds being collected by the RSS - Sawant
राममंदिर : आरएसएस के जुटाए जा रहे चंदे में हो सकता है घोटाला, सावंत बोले - निधि पर रखें नजर
राममंदिर : आरएसएस के जुटाए जा रहे चंदे में हो सकता है घोटाला, सावंत बोले - निधि पर रखें नजर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश कांग्रेस ने आशंका जताई है की अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए जा रहे चंदे में घोटाला हो सकता है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि राम मंदिर के लिए राम मंदिर तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के माध्यम  से देशभर में चंदा जुटाया जा रहा है, पर इस ट्रस्ट के नाम प भाजपा व आरएसएस लोग घर-घर जाकर चंदा मांग रहे हैं। सावंत ने कहा कि इस चंदे का इस्तेमाल मंदिर की बजाय भाजपा कार्यकर्ता अपने अथवा अपनी पार्टी के लिए कर सकते हैं। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में सावंत ने कहा कि लोग इस बात का ध्यान रखे कि उनके द्वारा दा गया पैसा सीधे राम मंदिर तिर्थक्षेत्र ट्रस्ट के खाते में जाए। कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य सरकार को इस बात की जांच करनी चाहिए कि भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा जमा चंदा मंदिर निर्माण ट्रस्ट के खाते में जमा हुआ की नहीं। 

कहां गए 1400 करोड़ 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इसके पहले भी भाजपा-आरएसएस द्वारा राम मंदिर के नाम पर चंदा जुटाया गया था। उसका क्या हुआ किसी को पता नहीं। राम मंदिर के लिए लड़ाई लड़ने वाले निर्माहो आखाडा ने विश्व हिंदु परिषद पर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के नाम पर जमा किए गए 1400 करोड़ रुपए डूबाने का आरोप लगाया था। अखिल भारतीय हिंदु महासभा ने भी 2015 में विश्व हिंदु परिषद की तरफ से 1400 करोड़ रुपए और कई क्विंटल सोने का गबन करने का आरोप लगाया था। इस आरोपों का जवाब आज तक संघ परिवार की तरफ से नहीं दिया गया। अखिल भारतीय हिंदु महासभा ने 4 अगस्त 2017 को इसकी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय से भी की थी। अखिल भारतीय हिंदु महासभा ने भाजपा द्वारा राम मंदिर के लिए चंदा जुटाने का विरोध भी किया गया है। सावंत ने कहा कि बीते 10 सितंबर 2020 को राम जन्मभूमि तिर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बैंक खाते से क्लोन चेक के माध्यम से 6 लाख रुपए निकाल लिए गए थे। 12 अप्रैल 2020 को दिल्ली के एक युवक द्वारा फर्जी वेबसाईट बना तर राम मंदिर के नाम पर चंदा जुटाने की शिकायत पुलिस तक पहुंची थी। मुरादाबाद में फर्जी रसीद पर मंदिर के लिए चंदा जुटाने के मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।   

कांग्रेस चिंता न करे, सही जगह पर पहुंचेगा चंदाः उपाध्ये

प्रदेश कांग्रेस के आरोपों पर प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस चिंता न करें, सबको पता है कि मंदिर के लिए दी गई राशि सही जगह तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि वोट के लिए इंदिरा गांधी व राजीव गांधी की अस्थियां गावं-गांव घुमाने वाली कांग्रेस राम मंदिर के चंदे को लेकर परेशान न हो। भाजपा नेता ने कहा कि राम मंदिर के लिए लोग खुद आगे आकर श्रद्धा से चंदा दे रहे हैं। इससे कांग्रेस नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है। उपाध्ये ने कहा कि राम मंदिर के लिए जुटाए जा रहे चंदे में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। निधि जुटाने वाले कार्यकर्ता निधि देने वाले को तुरंत रसीद देते हैं। 

Created On :   29 Jan 2021 7:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story