कान्हा शान्तिवनम में स्थापित हुए संत टुकड़ोजी महाराज के संदेश

Messages of Sant Tukdoji Maharaj established in Kanha Shantivanam
कान्हा शान्तिवनम में स्थापित हुए संत टुकड़ोजी महाराज के संदेश
कान्हा शान्तिवनम में स्थापित हुए संत टुकड़ोजी महाराज के संदेश

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राष्ट्र संत श्री टुकडोजी महाराज संस्था के अनुयायियों ने घोषणा की है कि वे हार्टफुलनेस की पद्धति को अपनाएंगे। टुकडोजी महाराज संस्था के मुख्य पदाधिकारियों द्वारा हार्टफुलनेस के मार्गदर्शक दाजी की उपस्थिति में हार्टफुलनेस के वैश्विक मुख्यालय, कान्हा शान्तिवनम (हैदराबाद) में यह एलान किया गया। इस अवसर पर कान्हा शान्तिवनम परिसर में श्री टुकडोजी महाराज के संदेश वाले शिलालेख लगाए गए। इस मौके पर अखिल भारतीय श्री गुरुदेव सेवा मण्डल के अध्यक्ष प्रकाश वाघ ने कहा कि हार्टफुलनेस और दाजी की शिक्षाएं उन शिक्षाओं से मेल खाती हैं जो हमने टुकडोजी महाराज जी से सीखीं। महासचिव जनार्दन पंत बूते ने कहा कि श्री टुकडोजी महाराज ने अपने जीवनकाल में कहा था कि ‘यदि भविष्य में आपको एक गुरु/मार्गदर्शक मिले जिसके विचार हमारी शिक्षाओं से मेल खाते हों या उससे बेहतर हों तो कृपया उस अवसर को अपनाकर एक साथ काम करते हुए आगे बढ़ें।                                       
हार्टफुलनेस ध्यान का अभ्यास धीरे-धीरे संसार भर में महत्ता हासिल कर रहा है और पिछले एक साल में ध्यानोत्सव के द्वारा लाखों भारतीयों तक पहुंचा है। हार्टफुलनेस ध्यान की राजयोग प्रणाली है, इसकी खोज बीसवीं सदी की शुरुआत में हुई और भारत में औपचारिक रूप से सन्‌ 1945 में श्री रामचन्द्र मिशन के नाम से इसकी स्थापना हुई थी। 

Created On :   17 Jan 2020 2:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story