भारत में दूध का उत्पादन बढ़कर हुआ 221 मिलियन टन, वैश्विक उत्पादन में 24 प्रतिशत योगदान

Milk production in India increased to 221 million tonnes
भारत में दूध का उत्पादन बढ़कर हुआ 221 मिलियन टन, वैश्विक उत्पादन में 24 प्रतिशत योगदान
उपलब्धि भारत में दूध का उत्पादन बढ़कर हुआ 221 मिलियन टन, वैश्विक उत्पादन में 24 प्रतिशत योगदान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. पिछले आठ वर्षों में भारत में दूध के उत्पादन में लगातार वृद्धि हुई है। मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परशोत्तम रूपाला ने कहा कि वैश्विक दूध उत्पादन में 24 प्रतिशत योगदान के साथ भारत इस समय पहले स्थान पर है। रूपाला ने यह जानकारी बुधवार को लोकसभा में दी। खाद्य एवं कृषि संगठन कॉरपोरेट सांख्यिकी डेटा बेस के आंकड़ों के माध्यम से उन्होंने बताया कि वर्ष 2014-15 और 2021-22 के दौरान भारत में दूध उत्पादन में 51 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है और वर्ष 2021-22 में 22 करोड़ टन की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि 2014-15 में भारत में 146.31 मिलियन टन दूध का उत्पादन हुआ था जो वर्ष 2018-19 में 187.75 मिलियन टन हो गया। वर्ष 2021-22 में दूध उत्पादन बढ़कर 221.06 मिलियन टन हो गया है। इसी प्रकार वर्ष 2014-15 में वैश्विक स्तर पर दूध उत्पादन में भारत का योगदान 18 प्रतिशत था। वर्ष 2018-19 में भारत का हिस्सा 21.65 प्रतिशत हुआ तो 2021-22 में यह बढ़कर 24.08 प्रतिशत हो गया है।
 

Created On :   8 Feb 2023 3:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story