- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- गणेश घाटी में पलटा मिनी ट्रक, 8...
गणेश घाटी में पलटा मिनी ट्रक, 8 दर्शनार्थी घायल

डिजिटल डेस्क,सतना। जसो क्षेत्र के दुरेहा और चुनहा से देवी दर्शन के लिए दो दर्जन दर्शनार्थियों को लेकर मैहर आ रहा मिनी ट्रक गणेश घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सभी लोग घायल हो गए, जिनमें 8 की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने बताया कि वाहन क्रमांक एमपी 09 जीजी- 4479 में सवार होकर 25 लोग सोमवार शाम को मैहर के लिए रवाना हुए थे। तकरीबन साढ़े 8 बजे गणेश घाटी में पहुंचते ही चालक स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे मिनी ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई, वहीं यह खबर मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को एम्बुलेंस और निजी वाहनों से सिविल अस्पताल भेजकर उपचार शुरू कराया।
इनकी हालत गंभीर-
सड़क हादसे में देवेन्द्र कुशवाहा 13 वर्ष, ज्योतिरादित्य सिंह 8 वर्ष, मेवा बाई 60 वर्ष, कुंती कुशवाहा 65 वर्ष, वंदना कुशवाहा 16 वर्ष, बुद्धराज सिंह 45 वर्ष, सभी निवासी चुनहा, प्रियंका कुशवाहा 30 वर्ष, निवासी दुरेहा और दीपक कुशवाहा 18 वर्ष, निवासी टिकुरिया टोला को गंभीर चोट आने पर भर्ती किया गया है, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अस्पताल में एसडीओपी लोकेश डाबर भी पहुंचे थे। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप इरफान पुत्र रऊफ खान निवासी आनंद नगर देवास, के नाम पर पंजीकृत है।
Created On :   14 Jun 2022 2:15 PM IST












