लॉग मार्च में शामिल किसानों से चर्चा करने जाएं मंत्री - विधान परिषद में उठा मामला 

Minister goes to discuss with the farmers involved in the log march - matter raised in the Legislative Council
लॉग मार्च में शामिल किसानों से चर्चा करने जाएं मंत्री - विधान परिषद में उठा मामला 
मसला लॉग मार्च में शामिल किसानों से चर्चा करने जाएं मंत्री - विधान परिषद में उठा मामला 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी ) और किसान सभा सहित विभिन्न संगठनों की ओर से निकाले गए लॉग मार्च का मुद्दा विधान परिषद में शेकाप के सदस्य जयंत पाटील ने उठाया। बुधवार को सदन में पाटील ने कहा कि किसानों और आदिवासियों ने नाशिक से मुंबई तक आने के लिए लॉग मार्च शुरू किया है। किसानों का लॉग मार्च तीन दिन से शुरू है लेकिन सरकार ने सदन में अभी तक लॉग मार्च पर अपनी भूमिका स्पष्ट नहीं की है। सरकार के मंत्रियों को लॉग मार्च में शामिल किसानों से चर्चा के लिए मोर्चा स्थल पर जाना चाहिए। पाटील ने कहा कि छह साल पहले भी किसानों ने नाशिक से मुंबई तक लॉग मार्च निकाला था। उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आदिवासियों को वन पट्टा देने सहित विभिन्न मांगों को मंजूर करने का लिखित आश्वासन दिया था। जिसमें से केवल 25 प्रतिशत मांगें मंजूर हुई हैं। इस पर राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि सरकार मार्च को रोकने के लिए किसानों के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के लिए तैयार है। 
 

Created On :   15 March 2023 3:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story