- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- शादी का झांसा देकर युवती से...
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क सतना। रामपुर बाघेलान थाना अंतर्गत शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार की देर रात पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी रजनीश साकेत निवाई नई बस्ती थाना कोलगवां के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376 (2)एन के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीडि़ता मजदूरी करती थी। आरोपी भी मशीन चलाने का काम करता है। एक साथ काम करने के बाद दोनों की पहचान हो गई। धीरे-धीरे फोन पर बात होने लगी। इसके बाद आरोपी ने पीडि़ता के घर पहुंचकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, जिससे पीडि़ता गर्भवती हो गई। पीडि़ता ने जब गर्भवती होने की बात आरोपी रजनीश को बताई तो उसने बात करना ही बंद कर दिया। जब बात नहीं बनी तो पीडि़ता परिजन के साथ रामपुर थाने पहुंची। युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला पंंजीबद्ध किया गया है।
Created On :   6 Feb 2020 2:43 PM IST