- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- विवाह समारोह में काम करने पहुँची...
विवाह समारोह में काम करने पहुँची नाबालिग से दुराचार

डिजिटल डेस्क जबलपुर। विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित कचनार क्लब में एक विवाह समारोह में काम करने पहुँची नाबालिग लड़की को डरा-धमकाकर दुराचार किए जाने की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। नाबालिग लड़की को बाथरूम में बुलाकर दुराचार किए जाने की घटना की जानकारी लगने पर समारोह में खलबली मच गयी। पीडि़त द्वारा देर रात थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। चंडाल भाटा क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय बालिका क्षेत्र की कुछ महिलाओं के साथ कचनार क्लब में आयोजित विवाह समारोह में काम करने पहुँची थी। समारोह में बालिका बर्तन आदि साफ कर रही थी। रात 12 बजे के करीब गोहलपुर निवासी कन्हैया नट ने उसे बाथरूम में बुलाया और धमकाते हुए उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद आरोपी बालिका को मुँह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बालिका द्वारा इस घटना से अपने परिजनों को अवगत कराए जाने के बाद थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गयी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला से छेडख़ानी कर मारपीट - भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में रहने वाली 40 वर्षीय महिला से छेडख़ानी कर उसे जातिगत रूप से अपमानित करते हुए शोहदे ने मारपीट कर दी। इस घटना की रिपोर्ट महिला द्वारा थाने में दर्ज कराई गयी है। सूत्रों के अनुसार पीडि़त महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दोपहर में वह अपने पति को खाना देने जा रही थी। बैनगंगा पुल के पास राकेश बर्मन मिला और हाथ पकड़ लिया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज कर मारपीट की और फरार हो गया। महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
Created On :   17 Feb 2020 2:55 PM IST