लोकल ट्रेन में यात्रा करने वाले मनसे कार्यकर्ता गिरफ्तार

MNS activist arrested in case of traveling in local train
लोकल ट्रेन में यात्रा करने वाले मनसे कार्यकर्ता गिरफ्तार
लोकल ट्रेन में यात्रा करने वाले मनसे कार्यकर्ता गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आम लोगों को लोकल ट्रेनों में यात्रा की इजाजत देने की मांग करते हुए आंदोलन करने वाले चार मनसे नेताओं को रेलवे पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में पार्टी महासचिव संदीप देशपांडे भी शामिल हैं। इन सभी ने सविनय कानून भंग आंदोलन करते हुए सोमवार को बिना इजाजत लोकल ट्रेन में सफर किया था। जिसके बाद कर्जत रेलवे पुलिस ने सभी के खिलाफ आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। रेलवे पुलिस के मुताबिक चारों ने बिना इजाजत शेलू से कर्जत स्टेशन तक लोकल ट्रेन में यात्रा की थी। इसलिए उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 34, आपदा प्रबंधन कानून की धारा 51 (बी), 52, 54 और रेलवे कानून की धारा 147, 153 और 156 के तहत  एफआईआर दर्ज की थी। देशपांडे के साथ मामले में संतोष धुरी, गजानन काले और अतुल भगत नाम के मनसे नेताओं को मंगलवार को कर्जत रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने संवेदनशील मुद्दे पर आदेश का उल्लंघन करते हुए प्रशासन को चुनौती दी थी।

इसलिए समाज में संदेश देने के लिए उनकी गिरफ्तारी अहम थी। सभी को गुप्त सूचना के आधार पर सीनियर इंस्पेक्टर उत्तम सोनवणे की अगुआई में जाल बिछाकर कर्जत पुलिस ने चारफाटा इलाके से पकड़ा जिसके बाद उन्हें रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया गया। सभी आरोपियों को रेलवे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 15-15 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई। गौरतलब है कि कोरोना संकट के चलते मुंबई की लाईफ लाईन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों में आम लोगों को यात्रा की अनुमति नहीं है।  

 
 

Created On :   22 Sep 2020 12:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story