मनसे कार्यकर्ताओं ने मुंबई-पुणे समेत कई जगहों पर अमेजन ऑफिस को निशाना बनाया

MNS activists targeted Amazon office in many places including Mumbai-Pune
मनसे कार्यकर्ताओं ने मुंबई-पुणे समेत कई जगहों पर अमेजन ऑफिस को निशाना बनाया
मनसे कार्यकर्ताओं ने मुंबई-पुणे समेत कई जगहों पर अमेजन ऑफिस को निशाना बनाया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अमेजन ऐप और वेबसाइट मराठी भाषा में उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे को नोटिस मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ता और आक्रामक हो गए। शुक्रवार को मनसे कार्यकर्ताओं ने अमेजन के मुंबई और पुणे स्थित गोदाम और ऑफिस में तोड़फोड़ की। महानगर के पवई, साकीनाका से साथ-साथ ठाणे, वसई और पुणे में भी मनसे कार्यकर्ताओं ने अमेजन के ऑफिस और गोदामों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मनसे कार्यकर्ता शुक्रवार को साकीनाका के मारवा इंडस्ट्रियल इस्टेट में पहुंचे और वहां स्थित अमेजन कार्यालय में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता मराठी भाषा के इस्तेमाल की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे थे। कुछ इसी तरह की घटनाएं दूसरी जगहों पर हुईं। 

मनसे ने नो मराठी नो अमेजन की मुहिम चलाई है। पार्टी नेताओं ने अमेजन के ऑफिस में जाकर मराठी भाषा के इस्तेमाल का अनुरोध भी किया था। इससे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने चेंबूर इलाके में बस स्टेशन और बस पर लगे अमेजॉन के पोस्टर फाड़ दिए थे। पार्टी ने विश्व की सबसे बड़ी ईकॉमर्स कंपनी को धमकी दी थी कि महाराष्ट्र में सिर्फ मराठी चलेगी और अब अपनी जिम्मेदारी पर कंपनी डिलिवरी करे। लेकिन अमेजन ने धमकी के आगे झुकने से इनकार करते हुए दिंडोशी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिस पर पार्टी अध्यक्ष राज ठाकरे  को नोटिस भेजा गया है, लेकिन इसके बाद पार्टी ने और आक्रामक रुख अपना लिया है।  


 

Created On :   26 Dec 2020 10:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story