हाथरस रेप मामले के आरोपियों को मनसे ने दी प्रतिकात्मक फांसी, कहा- कमजोर कानून से बढ़ रही वारदातें

MNS gave artificial hanging to Hathras rape case accused
हाथरस रेप मामले के आरोपियों को मनसे ने दी प्रतिकात्मक फांसी, कहा- कमजोर कानून से बढ़ रही वारदातें
हाथरस रेप मामले के आरोपियों को मनसे ने दी प्रतिकात्मक फांसी, कहा- कमजोर कानून से बढ़ रही वारदातें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। उत्तर प्रदेश के हाथरस दुष्कर्म की घटना के विरोध में मनसे ने अनोखे तरीके से आंदोलन किया। सोमवार को दादर के चैत्यभूमि परिसर में मनसे ने हाथरस बलात्कार मामले के चारों आरोपियों को प्रतीकात्मक रूप से फांसी देकर अपना विरोध जताया। मनसे नेता तथा पूर्व विधायक नितिन सरदेसाई ने कहा कि आंध्र प्रदेश की तर्ज पर देश भर में सख्त कानून बनाने के लिए आईपीसी की धारा 354 में संशोधन किया जाना चाहिए। जिससे आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जा सके। सरदेसाई ने कहा कि सरकार ने यदि कानून में संशोधन कर हाथरस बलात्कार के आरोपियों को फांसी की सजा दिलवाई तो आगे से आरोपी इस तरह घटना को अंजाम देने से डरेंगे।

मनसे के उपाध्यक्ष यशवंत किल्लेदार ने कहा कि हाथरस की तरह हर राज्य में बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। लेकिन सरकार इस मामले को गंभीरता से नहीं लेती है। आईपीसी की धारा 354 कमजोर होने के कारण कई सालों तक ऐसे मामले अदालत में चलते रहते हैं और आरोपी जेल के बाहर रहते हैं। इसलिए ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आंध्र प्रदेश की तरह हर प्रदेश की सरकार को कानून को सख्त बनाना चाहिए। 

 

Created On :   5 Oct 2020 1:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story