संजय निरुपम की आम सभा में मनसे कार्यकर्ताओं का हंगामा, गिरफ्तार

MNS Worker protest at sanjay nirupams public meeting
संजय निरुपम की आम सभा में मनसे कार्यकर्ताओं का हंगामा, गिरफ्तार
संजय निरुपम की आम सभा में मनसे कार्यकर्ताओं का हंगामा, गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,मुंबई।
झोपड़पट्‌टी की शिफ्टिंग के खिलाफ हो रही मुंबई कांग्रेस की सभा में पहुंच कर हंगामा करने वाले मनसे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि मामूली संख्या में पहुंचे मनसे कार्यकर्ताओं का हंगामा शुरू होते ही शांत हो गया। जानकारी के अनुसार शनिवार को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम घाटकोपर के नायडू कालोनी, पंतनगर में झोपड़पट्‌टीवासियों को माहुल में स्थलांतरित किए जाने के विरोध में सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। जैसी ही सभा खत्म होने वाली थी, वहां पहुंचे करीब 10 से 12 मनसे कार्यकर्ताओं में से एक कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गया और निरुपम के खिलाफ नारेबाजी करने लगा। पुलिसकर्मी उसे पकड़कर पुलिस थाने ले गए।

पहले भी हुई झड़प
मुंबई में राज ठाकरे की पार्टी मनसे के कार्यकर्ताओं ने कुछ दिन पहले मानखुर्द रेलवे स्टेशन के बाहर फेरीवाले की दुकानों को तोड़ दिया था। इसी घटना के विरोध में और फेरीवालों के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रोटेस्ट कर रहे थे । जिस पर दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला करने के बाद पुलिस ने भी एक्शन लिया था। महीनें भर में फिर उसी तरह से विवाद भड़कने के पहले ही पुलिस ने नकेल कस ली। जिससे मामला शांत हो गया। 

बता दें कि कुछ माह पूर्व एलफिस्टन रोड रेलवे स्टेशन की भगदड़ हादसे के बाद राज ठाकरे ने फेरी वालों को 15 दिन का समय दिया था कि वह अपने दुकानों को हटा लें वरना उनके कार्यकर्ता दुकानों में तोड़फोड़ कर उन्हें हटा देंगे। इसके बाद लगभग एक माह पूर्व  मनसे के कार्यकर्ताओं ने फेरी वालों के साथ मारपीट की थी उस समय भी कांग्रेस और मनसे के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। पुलिस द्वारा बार-बार दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं को समझाने के बाद आपस में जिस तरह भिड़ने लगे उससे पुलिस भी तंग आ चुकी है। आज संजय निरुपम की सभा में हुए हंगामा इसका ताजा उदाहरण है।

 

Created On :   25 Nov 2017 12:40 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story