बंदर पकड़ो अभियान, अब तक दो दर्जन बंदर बंद हुए पिंजरे के अंदर

Monkey caught campaign in shahdol, two dozen trapped
बंदर पकड़ो अभियान, अब तक दो दर्जन बंदर बंद हुए पिंजरे के अंदर
बंदर पकड़ो अभियान, अब तक दो दर्जन बंदर बंद हुए पिंजरे के अंदर

डिजिटल डेस्क, शहडोल। जिला मुख्यालय में उत्पात मचाने वाले बंदरों की धरकपड़ का अभियान शुरु कराया गया है। वन विभाग द्वारा अभी तक करीब 2 दर्जन लाल मुंह के बंदरों को पिंजरे में कैद कर अनूपपुर जिले के किरर घाट के जंगलों में छोड़ा जा चुका है। अभियान में सागर जिले के विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है।

नगर के घरौला मोहल्ला, रघुराज स्कूल के आसपास तथा अन्य बस्तियों में एक अर्से से लाल मुह के बंदरों का आतंक व्याप्त है। परेशान होकर नागरिकों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की थी। बंदरों के आतंक से वार्डवासियों को मुक्त कराने ६ अगस्त से अभियान चलाया जा  रहा है। इस दौरान लाल मुंह के 22 बंदर पकड़े गए हैं। नागरिकों ने वन विभाग को शिकायत की थी कि बस्तियों में बंदर घरों में घुस कर सामानों को क्षति पहुंचाते हैं। घरों की छत व दरवाजों में धमाचौकड़ी मचाने के कारण लोगों में भय व्याप्त था और नगरपालिका से बंदरों की व्यवस्था कराने की लगातार मांग कर रहे थे।

एसडीओ फारेस्ट एके दीक्षित ने बताया कि वनमण्डलाधिकारी दक्षिण प्रदीप मिश्रा के दिशा निर्देश में बंदरों की धरपकड़ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि उन जगहों में जाल बांधा गया, जहां से बंदरों के निकलना होता था। जाल के अंदर केले आदि फल रखे गए। जैसे ही एक से अधिक बंदर फल खाने आते दूर बंधी रस्सी को खींचकर जाल बंद कर दिया जाता। इसके बाद इन्हें पिंजरें में बंद कर वाहन के द्वारा जंगल में जाकर छोड़ा जा रहा है। बताया कि यह अभियान दो-तीन दिन और जारी रहेगा।

Created On :   10 Aug 2017 1:00 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story