सांसद तन्खा ने कटनी को दिए 10 ऑक्सीजन कंसनट्रेटर

MP Tankha gave 10 oxygen concentrators to Katni
सांसद तन्खा ने कटनी को दिए 10 ऑक्सीजन कंसनट्रेटर
सांसद तन्खा ने कटनी को दिए 10 ऑक्सीजन कंसनट्रेटर

 डिजिटल डेस्क  कटनी। कोरोना संक्रमण की सम्भावित तीसरी लहर के मद्देजनर कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक तनखा ने कटनी को निशुल्क ऑक्सीजन बैंक की  सौग़ात दी है। इस बैंक हेतु विशेष सहयोग समाजसेवी अर्जुन जसूजा ने किया है। आक्सीजन बैंक का शुभारम्भ डॉ. ब्रम्हा जसूजा द्वारा रिबिन काटकर किया। उक्त बैंक जसूजा अस्पताल नई बस्ती में प्रारम्भ हुआ। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक बड़वारा बसंत सिंह उपस्थित रहे। श्री तन्खा ने प्रदेश भर में 250 से अधिक ऑक्सीजन कंसनट्रेटर उपलब्ध कराए है। जिनमें दस ऑक्सीजन कंसनट्रेटर कटनी जिले को दिए गए हैं। वहीं युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई ने 10 बड़े एवं 10 छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध कराए हैं। युकां जिलाध्यक्ष मनु दीक्षित एवं एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दिव्यांशू मिश्रा अंशू ने बताया कि ऑक्सीजन बैंक का संचालन युकां एवं एनएसयूआई द्वारा किया जाएगा एवं  जरूरतमंदों कंसनट्रेटर एवं सिलेंडर पहुंचाए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कोंग्रेस सचिव विक्रम खमपरिया, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव रजनी सोनी, वरिष्ठ नेता मोहन बत्रा, श्रेहा खंडेलवाल, महामंत्री राजा जगवानी आदि उपस्थित रहे।
 

Created On :   30 July 2021 12:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story