देवडा के समर्थन में मुकेश अंबानी और कोटक, चुनाव आचार संहिता उलंघन पर नोटिस

Mukesh Ambani and Kotak comes in support of Milind Devda
देवडा के समर्थन में मुकेश अंबानी और कोटक, चुनाव आचार संहिता उलंघन पर नोटिस
देवडा के समर्थन में मुकेश अंबानी और कोटक, चुनाव आचार संहिता उलंघन पर नोटिस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार व मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवडा को उद्योगपति मुकेश अंबानी और उदय कोटक का समर्थन मिला है। गुरुवार को मिलिंद ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट शेयर किया है। जिसमें कारोबारी और व्यापार जगत के लोग दक्षिण मुंबई के उम्मीदवार के रूप में मिलिंद के समर्थन में अपने विचार व्यक्त किए हैं। इस वीडियो के जरिए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि मिलिंद ने दक्षिण मुंबई संसदीय क्षेत्र का 10 साल तक प्रतिनिधित्व किया है। मेरा मानना है कि मिलिंद को दक्षिण मुंबई क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक ईको-सिस्टम की गहरी समझ है। उन्होंने कहा कि दक्षिण मुंबई क्षेत्र में सुक्ष्म और लघु और बड़े उद्योग पनप रहे हैं। इसके माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार पैदा किए जा सकते हैं। इस वीडियो में कोटक महिंद्र बैंक के एमडी उदय कोटक ने भी मिलिंद की तारीफ की है। इसके साथ ही दक्षिण मुंबई क्षेत्र के छोटे कारोबारियों ने भी मिलिंद को समर्थन दिया है। 

कौन बनाना चाहता है अंबानी की सरकारः शेलार 

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद की तरफ से जारी किए गए वीडियो को लेकर भाजपा ने कटाक्ष किया है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि भाजपा पर आरोप लगाने वाली कांग्रेस बताए कि अंबानी की सरकार कौन बनाना चाहता है। शेलार ने कहा कि भाजपा किसी उद्योग घराने के नेतृत्व में चुनाव नहीं जीतती है। पार्टी के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नेतृत्व ही काफी है। कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद को मुकेश अंबानी का समर्थन मिला है पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल सौदे के मुद्दे पर मुकेश के छोटे भाई उद्योगपति अनिल अंबानी पर लगातार निशाना साध रहे हैं। लोकसभा चुनाव में राहुल ने राफेल को मुद्दा बनाया है। इसलिए विरोधियों को अब कांग्रेस पर हमला करने का मौका मिल गया है। 

चुनाव आचार संहिता उलंघन को लेकर मिलिंद देवडो को नोटिस

चुनाव आयोग ने दक्षिण मुंबई से कांग्रेस के उम्मीदवार मिलिंद देवडा को आचार संहिता उल्लंघन मामले नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने मिलिंद द्वारा जैन समाज की सभा में की गई टिप्पणी के वीडियो और भाषण के अवलोकन के बाद आचार संहिता भंग का मामला पाया है। इसके मद्देनजर दक्षिण मुंबई के सहायक चुनाव निर्णय अधिकारी ने मुंबई मनपा (आचार संहिता कक्ष) ए विभाग के सहायक आयुक्त  डॉ. किरण दिघावकर को पत्र लिखकर आचार संहिता उल्लंघन की कार्यवाही करने का कहा है। 
चुनाव आयोग ने कार से बरामद किए 19 लाख

उधर कार से 19 लाख रुपए नकद बरामद

चुनाव आयोग के उड़नदस्ते ने ठाणे इलाके में एक कार से 19 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को एक जांच दल ने कोलशेट इलाके में वास्तुकार दुर्गेश नाडकर्णी की कार रोककर छानबीन की तो उसमें से 19 लाख रुपए मिले। नाडकर्णी ने दावा किया कि वह नवी मुंबई में निर्माणकार्य का श्रमिकों को भुगतान करने के लिए पैसे ले जा रहा है। हालांकि जवाब से अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए और आयकर विभाग को मामले की जानकारी दे दी। आयकर विभाग बरामद नकदी जब्त कर छानबीन कर रहा है। 


 

Created On :   18 April 2019 4:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story