काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर होगा मुंबा देवी मंदिर का पुनर्विकास

Mumba Devi temple will be redeveloped on the lines of Kashi Vishwanath temple
काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर होगा मुंबा देवी मंदिर का पुनर्विकास
घोषणा काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर होगा मुंबा देवी मंदिर का पुनर्विकास

डिजिटल डेस्क, मुंबई, सोमनाथ दत्त. मुंबा देवी मंदिर का पुनर्विकास श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर होगा। मुंबा देवी का दर्शन करने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को यह घोषणा की। कई साल मुंबा देवी कॉरिडोर के पुनर्विकास को लेकर आवाज उठ रही थी। बीजेपी के पूर्व विधायक राज के पुरोहित ने हाल ही में मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी थी। सीएम शिंदे ने कहा कि कहा कि मंदिर परिसर के पुनर्विकास के लिए सरकार एक डेवलपमेंट अथॉरिटी बनाएगी। 

देश में पहले ही काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर, उज्जैन के महाकाल मंदिर कॉरिडोर और तिरुपति देवस्थान का पुनर्विकास हो चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुंबा देवी कॉरिडोर के पुनर्विकास की हर संभव कोशिश करेगी। जल्द सरकार इस बारे में फैसला लेगी। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, पूर्व मंत्री राज के पुरोहित और पूर्व नगरसेवक आकाश पुरोहित मौजूद रहे।               

स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए पर्यटन मंत्री लोढ़ा ने मुंबा देवी मंदिर कॉरिडोर के पुनर्विकास का भरोसा दिया था। भगवान विठ्ठल की नगरी पंढरपुर कॉरिडोर के विकास को मंजूरी मिल चुकी है। पंढरपुर का विकास भी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर होगा। 

Created On :   30 March 2023 2:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story