मुंबई हवाईअड्‌डे को मिला राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार

Mumbai Airport received National Tourism Award
मुंबई हवाईअड्‌डे को मिला राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार
मुंबई हवाईअड्‌डे को मिला राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्‌डे को सर्वश्रेष्ठ पर्यटक अनुकूल हवाईअड्‌डा का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा राज्य की तीन संस्थाओं को भी पर्यटन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार केन्द्रीय पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रह्लाद सिंह पटेल के हाथों दिए गए। विश्व पर्यटन दिन के उपलक्ष्य में पर्यटन मंत्रालय की ओर से यहां विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में वर्ष 2017-18 के लिए राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह में देश के पर्यटन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले राज्यों, संस्थाएं और व्यक्तियों को विभिन्न श्रेणी में सम्मानित किया गया। मुंबई एयरपोर्ट ने 24 घंटे में 1004 हवाई सेवाओं के साथ विश्व रिकॉर्ड तोड़ा है।

पर्यटकों को बेहतर सेवा मुहैया कराने के लिए सर्वश्रेष्ठ हवाईअड्‌डे के श्रेणी का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एरो कमर्शियल विभाग के उप महाप्रबंधक आदित्य पंसारी और सहायक महाप्रबंधक तन्वीर मौलवी ने पुरस्कार स्वीकार किया। इसके अलावा नाशिक के एक्सप्रेस इन होटल और मुंबई के द ललीत होटल को भी बेहतर सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही मुंबई की एक गैरसरकारी संस्था कल्चर आंगन को भी ग्रामीण पर्यटन प्रकल्प श्रेणी में पुरस्कार दिया गया।

 

Created On :   27 Sept 2019 7:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story