मुंबई भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह ने पूर्व सांसद निषाद को दिखाया आईना

Mumbai BJP spokesperson Ajay Singh shows mirror to former MP Nishad
मुंबई भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह ने पूर्व सांसद निषाद को दिखाया आईना
मुंबई भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह ने पूर्व सांसद निषाद को दिखाया आईना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। जनता की नाराजगी के चलते अपने चुनाव क्षेत्र से पलायन करने वाले उत्तरप्रदेश के मछलीशहर के पूर्व सांसद रामचरित्र निषाद अब उत्तरभारतीयों की चिंता करने मुंबई पहुंच गए हैं। यहाँ के उत्तर भारतीय बहुत समझदार हैं और वे जानते हैं कि उनका हित किस दल के साथ सुरक्षित है। इस लिए यहाँ समाजवादी पार्टी की दाल गलने वाली नहीं। यह बात मुंबई भाजपा के प्रवक्ता अजय सिंह ने कही है। 

बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा से टिकट कटने के बाद सपा का दामन थामने वाले निषाद ने पिछले दिनों शिवसेना पक्ष प्रमुख व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर मुंबई में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीएम उद्धव ठाकरे व राकांपा अध्यक्ष शरद पवार की रैली करने को लेकर चर्चा की थी। श्री सिंह ने कहा कि श्री निषाद के लोकसभा क्षेत्र में इनके प्रति जनता में भारी नाराजगी थी। इसे देखते हुए पार्टी ने जब इन्हें उम्मीदवारी नहीं दी तो सपा के टिकट पर दूसरी सीट से चुनाव लड़े और हारे। 

भाजपा नेता ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले उत्तरप्रदेश में अपनी पार्टी संभाले। यूपी में भी 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में फिर से भाजपा सरकार की वापसी तय है।  मुंबई भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि शिवसेना उत्तरभारतीयों की कितनी हितैषि है यह बात महाराष्ट्र में रहने वाले उत्तर भारतीय भलीभांति जानते हैं। बाहर से आकर किसी और को यह बात समझाने की जरूरत नहीं है। 

पिछले पांच वर्षों के दौरान उत्तरभारतीयों ने तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से जो अपनापन महसूस किया वह अविस्मरणीय है। सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे यदि तुष्टिकरण की राजनीति के लिए पहचानी जाने वाली समाजवादी पार्टी के मंच पर जाते हैं तो लोगों को कोई आश्चर्य नहीं होगा। क्योंकि शिवसेना अब "सेक्युलर" हो गई है। 

Created On :   20 Jan 2021 1:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story