जबलपुर से नाबालिग छात्रा को किडनैप कर एक महीने तक किया रेप, गिरफ्तार

Mumbai boy kidnapped a schoolgirl, police caught him from delhi
जबलपुर से नाबालिग छात्रा को किडनैप कर एक महीने तक किया रेप, गिरफ्तार
जबलपुर से नाबालिग छात्रा को किडनैप कर एक महीने तक किया रेप, गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक संभ्रांत परिवार की 16 वर्षीय किशोरी के एक माह पूर्व अचानक गायब हो जाने पर उसके परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोरी दिल्ली में है, जिसे तलाशते हुए पुलिस दिल्ली पहुंची और मयूर विहार इलाके के एक बहुमंजिला अपार्टमेंट के एक फ्लैट में किशोरी के साथ एक युवक मिला। किशोरी ने पुलिस को बताया कि युवक उसे अपहरण करके दिल्ली लाया और एक महीने में कई बार उसके साथ जबरन दुराचार किया।

रविवार को पुलिस किशोरी के साथ युवक को पकड़कर शहर लौटी, आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि 27 मार्च को थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 16 वर्षीय 12वीं की छात्रा अचानक गायब हो गई थी। किशोरी की मां ने उसके अपहरण होने की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोरी दिल्ली के मयूर विहार इलाके के एक फ्लैट में है, सूचना पर एक टीम दिल्ली भेजी गई, जहां से किशोरी के साथ मुंबई विले पारले निवासी नयन गौतम 30 वर्षीय को हिरासत में लेकर शहर लाया गया।

जबलपुर लौटने के बाद किशोरी ने अपने बयान में बताया कि नयन से उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई थी, दोनों के बीच लगातार बातें होने लगीं। 27 मार्च को नयन मुंबई से शहर पहुंचा और मुलाकात के लिए उसे घर के बाहर बुलाया। किशोरी मिलने पहुंची तो नयन उसे धमकी देकर अपने साथ दिल्ली ले गया। जहां एक रिश्तेदार के फ्लैट में नयन ने उसे जबरन बंधक बनाकर रखा और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर नयन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

बड़े बिजनेसमैन का बेटा है नयन 
पुलिस ने बताया कि नयन गौतम इंजीनियरिंग करने के बाद एमबीए की पढ़ाई कर चुका है। कुछ समय तक वह एक सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन बाद में उसने नौकरी भी छोड़ दी थी। विले पारले मुंबई में रहने वाले नयन के पिता राजकुमार गौतम बड़े बिजनेसमैन हैं। 

इनका कहना है 
एक माह पूर्व अपहृत हुई एक छात्रा दिल्ली में बरामद की गई है, छात्रा को मुंबई विले पारले में रहने वाले नयन गौतम ने अगवा किया था। किशोरी के बयान दर्ज करने के बाद नयन के खिलाफ दुराचार और अपहरण का प्रकरण दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। 
केएस बघेल, थाना प्रभारी गढ़ा 

 

Created On :   30 April 2018 1:34 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story