बढ़ रहे तेंदुए के हमले, एक पखवाड़े में सात लोग हुए शिकार

Mumbai - Leopard attacks seven people fell victim from last days
बढ़ रहे तेंदुए के हमले, एक पखवाड़े में सात लोग हुए शिकार
मुंबई बढ़ रहे तेंदुए के हमले, एक पखवाड़े में सात लोग हुए शिकार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के आसपास लगातार इंसानों पर हमले कर रहे को वन विभाग ने पकड़ लिया है। पिछले कुछ दिनों में सात लोग तेंदुए के हमले का शिकार हो चुके हैं। शुक्रवार सुबह दो साल की मादा तेंदुआ वन विभाग की जाल में फंस गई। तेंदुए को इलाज के लिए संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए आरे इलाके में चार जाल बिछाए गए थे। सुबह साढ़े पांच बजे के करीब वन अधिकारियों ने निरीक्षण किया तो एक जाल में मादा तेंदुआ फंसी नजर आई। वन अधिकारी नारायण माने के मुताबिक तेंदुए को हल्की चोट लगी है जिसका इलाज किया जा रहा है। इलाज के बाद तेंदुए को फिर सुरक्षित इलाके में छोड़ दिया जाएगा। इससे पहले गुरूवार रात को भी तेंदुए ने एक 20 वर्षीय युवक पर हमला कर दिया था। हमले में घायल राजेश नाम के युवक को इलाज के लिए कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमला रात साढ़े आठ बजे गोरेगांव के सुनील मैदान के पास हुआ जब राजेश अपने दोस्तों के साथ घर जा रहा था।

राजेश के दोस्तों ने तेंदुए को पत्थर मारना शुरू कर दिया इसलिए राजेश की जान बच पाई और मादा तेंदुआ भाग गई। इससे पहले बुधवार को आरे इलाके की विसावा वर्कर्स कालोनी में तेंदुए ने घर के बाहर बैठी एक 55 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया था। हालांकि निर्मलादेवी सिंह नाम की महिला ने बहादुरी दिखाते हुए छड़ी से मारकर तेंदुए को भगा दिया था और किसी तरह उसके जबड़े से अपनी गर्दन छुड़ाने में कामयाब रही। 26 सितंबर को तेंदुए ने सुनील मिश्रा नाम के एक चार साल के बच्चे को लेकर भागने की कोशिश की लेकिन बच्चे के चाचा ने मादा तेंदुए का पीछा किया तो वह बच्चा छोड़कर भाग गई।

गड़चिरोली : तेंदुए के हमले में किसान की मौत

उधर गड़चिरोली जिले की चामोर्शी तहसील के आष्टी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इल्लुर जंगल परिसर में तेंदुए ने फिर एक किसान का शिकार किया। शुक्रवार प्रात: हुई इस घटना से क्षेत्रवासियों में दहशत व्याप्त है। मृत िकसान का नाम इल्लुर ग्राम निवासी शंकर गंगाराम चिताडे (55) बताया गया है। 

Created On :   1 Oct 2021 7:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story