बिहार पुलिस के एक फोन कॉल पर मुंबई पुलिस ने अपहरणकर्ता को पकड़ा

Mumbai Police caught kidnapper after a phone call of Bihar Police
बिहार पुलिस के एक फोन कॉल पर मुंबई पुलिस ने अपहरणकर्ता को पकड़ा
बिहार पुलिस के एक फोन कॉल पर मुंबई पुलिस ने अपहरणकर्ता को पकड़ा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच लंबी खींचतान चली, जिसके बाद अटकलें लग रहीं थीं कि कहीं रिश्तों में आई इस खटास का फायदा अपराधी न उठा लें, लेकिन बच्चे के अपहरण के एक मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए जिस तरह पुलिसकर्मियों ने साथ मिलकर काम किया उससे अटकलों पर विराम लग गया। दरअसल सात साल के एक बच्चे को 14 अक्टूबर को बिहार से अगवा कर लिया गया था। अपहरण करने वालों ने बच्चे के अभिभावकों से फोन पर 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी। मामले की जांच कर रही बिहार के चंपारण जिले में स्थित गहना पुलिस ने पाया कि 19 अक्टूबर को फिरौती के लिए जो फोन किया गया था उसका लोकेशन मुंबई का कांदिवली इलाका है। इसके बाद बिहार पुलिस ने मुंबई पुुलिस से मदद मांगी। मुंबई पुलिस ने फोन करने वाले आरोपी रियासुद्दीन अंसारी नाम के आरोपी को कांदिवली इलाके से दबोच लिया।

तल्खियां भुलाकर साथ आई दोनों राज्यों की पुलिस

बुधवार को उसे बिहार पुलिस के हवाले कर दिया गया। अंसारी के फोन की जांच से उन लोगों का खुलासा हुआ वह जिनके संपर्क में था। इसके बाद बिहार पुुलिस ने मामले में खान मोहम्मद अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी और मुस्लिम अंसारी नाम के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुस्लिम अंसारी ने बच्चे को अपने साथ उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में स्थित एक जंगल के इलाके में छिपा कर रखा था। बच्चे को बिहार पुलिस ने सकुशल बचा लिया। छानबीन में पता चला कि खान मोहम्मद अंसारी इस वारदात का मास्टर माइंड था और खुद पर लदा कर्ज उतारने के लिए उसने बच्चे को अगवा कर फिरौती मांगी थी।  
 

Created On :   22 Oct 2020 3:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story