मुंबई विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर संजय देशमुख को राज्यपाल ने किया बर्खास्त

Mumbai University vice-chancellor Sanjay Deshmukh sacked
मुंबई विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर संजय देशमुख को राज्यपाल ने किया बर्खास्त
मुंबई विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर संजय देशमुख को राज्यपाल ने किया बर्खास्त

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणामों में देरी का खामियाजा आखिरकर उपकुलपति (वाइस चांसलर) डॉ. संजय देशमुख को भुगतना पड़ा। राज्यपाल और मुंबई विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सी विद्यासागर राव की ओर से मंगलवार को उन्हें पद से हटाने का आदेश जारी किया गया। देशमुख को पहले ही जबरन छुट्टी पर भेज दिया गया था।

राजभवन से जारी बयान में कहा गया है कि समय-समय पर निर्देश दिए जाने के बावजूद देशमुख यूनिवर्सिटी के 2017 सत्र का परिणाम तय समय पर घोषित करा पाने में असफल रहे। इसलिए राज्यपाल ने महाराष्ट्र पब्लिक यूनिवर्सिटी एक्ट की धारा 11(14)(ई) के तहत पद से हटाने का फैसला किया है। बयान में देशमुख को ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम असफल रहने के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए यह कार्रवाई की गई है।

बता दें कि परीक्षा परिणाम में देरी का खामियाजा कई विद्यार्थियों को उठाना पड़ा था। इस मामले में विपक्ष लगातार सरकार और शिक्षामंत्री विनोद तावडे पर निशाना साधा रहा था। तावडे ने विधानसभा में परिणाम घोषित करने को लेकर जो आश्वासन दिए, यूनिवर्सिटी प्रशासन उसे भी पूरा कर पाने में असफल रहा था। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, शिक्षा मंत्री विनोद तावडे और राज्यपाल सी विद्यासागर राव के बीच कुछ दिनों पहले बैठक हुई थी। तीन-चार बार डेडलाइन दिए जाने के बावजूद यूनिवर्सिटी प्रशासन परिणाम घोषित करने में असफल रहा था। देशमुख को छुट्टी पर भेजे जाने के बाद से ही इस बात की अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि उन्हें जल्द ही पद से हटाया जा सकता है। आखिरकार परीक्षा परिणामों में देरी का खामियाजा वाइस चांसलर डॉ. संजय देशमुख को पद छोड़कर चुकाना पड़ा है।

विश्वविद्यालय को 50 हजार पुनर्मूल्यांकन के लिए एप्लीकेशन मिली हैं। जबकि 3700 लापता आंसरशीट्स को विश्वविद्यालय ने एक औसत अंक देकर रिवेल्यूएशन का समय कम करने की कोशिश की। परीक्षा परिणामों में देरी होने के कारण कई छात्रों को इस महीने में अनुसूचित सुधार परीक्षाओं के लिए बैठने का मौका मिला है।

Created On :   25 Oct 2017 2:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story