नागपुर : 3 साल में रेल हादसों में 533 यात्रियों ने गंवाई जान - पटरी पार करते वक्त 170 की मौत

Nagpur : 533 passengers lost their lives in railway accidents
नागपुर : 3 साल में रेल हादसों में 533 यात्रियों ने गंवाई जान - पटरी पार करते वक्त 170 की मौत
नागपुर : 3 साल में रेल हादसों में 533 यात्रियों ने गंवाई जान - पटरी पार करते वक्त 170 की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रेलवे पुलिस अधीक्षक के तहत आनेवाले एरिया में पिछले तीन साल के दौरान दुर्घटनाओं में 533 यात्रियों की मौत हो गई। इसका खुलासा आरटीआई में हुआ है। रेल पटरी पार करते समय 170 लोग जान गवा चुके हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट अभय कोलारकर को मिली जानकारी के अनुसार 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2019 (तीन साल) तक  रेलवे पुलिस अधीक्षक नागपुर के तहत आनेवाले नागपुर, इतवारी, वर्धा, गोंदिया, बडनेरा, अकोला में हुई दुर्घटनाआें में 533 रेल यात्रियों की मौत हुई है। इसमें 2 पुलिस कर्मचारियों की भी जान गवानी पड़ी। नियमों का उल्लंघन कर रेलवे पटरी पार करते समय 170 लोगों की जानें गई। रेलवे क्रासिंग पर भी 5 लोगों की मौत हुई है। तीन साल में ट्रेन व रेल परिसर में कुल 8086 चोरियां हुई है। कुल 14 करोड़ 89 लाख 71 हजार 408 रुपए का माल चोरी हुआ है।

(सबसे ज्यादा मौतें नागपुर व सबसे कम गोंदिया में)
नागपुर    59
गोंदिया   05
इतवारी   12
वर्धा      47
बडनेरा   15
अकोला  32

कुल     170

1640 किमी का हैं दायरा

रेलवे पुलिस अधीक्षक नागपुर के तहत नागपुर, वर्धा, गोंदिया, इतवारी, बडनेरा व अकोला रेलवे पुलिस थाना आता है। कुल 1640 किमी के दायरे में यह एरिया फैला हुआ है। रेलवे पुलिस के कब्जे में फिलहाल 1 करोड़ 89 लाख 57 हजार 15 रुपए का माल है। जो चोरों व अन्य मामलों में जब्त किया गया है।

रंगेहाथ पकड़े गए 1297 चोर

रेलवे पुलिस ने चोरी करते हुए कुल 1297 चोरों को पकड़ा था। 1141 चोरों को जेल भेजा गया है। रेलवे कोर्ट में 1101 मामले विचाराधीन है।
 

Created On :   25 Feb 2020 4:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story