नेपियर टाउन डकैती कांड पुलिस के माथे पर बड़ा कलंक : डीआईजी चौहान

Napier Town robbery case is a big blot on face of police : DIG Chauhan
नेपियर टाउन डकैती कांड पुलिस के माथे पर बड़ा कलंक : डीआईजी चौहान
नेपियर टाउन डकैती कांड पुलिस के माथे पर बड़ा कलंक : डीआईजी चौहान

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। यह क्या हो रहा है? ऐसा लगता है कि शहर में पुलिस का असर ही खत्म हो गया है। नेपियर टाउन डकैतीकांड पहले से ही पूरे डिपार्टमेंट के लिए कलंक बना हुआ है। ऊपर से लूटपाट की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बैठक में डीआईजी भगवत सिंह चौहान ने शहर के थाना प्रभारियों को फटकारते हुए कहा कि इलाके की देखभाल करना टाउन इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी है। इस लिए आप लोग जिम्मेदारी से अपना कर्तव्य निभाएं। लापरवाही को किसी तरह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक में एसपी शशिकांत शुक्ला के साथ सभी एएसपी और सीएसपी भी मौजूद रहे। 

शहर में चल रही सुस्त पुलिसिंग 
डीआईजी चौहान ने चेतावनी के स्वर में कहा कि शहर में इन दिनों बेहद सुस्त पुलिसिंग चल रही है। पिछले चार-पांच दिनों में लगातार लूटपाट और अन्य घटनाएं हुई हैं। इस पर हर हाल में अंकुश लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग चैन की नींद सोएं, यह स्थिति उपलब्ध कराना पुलिस का काम है। इस तरफ से लापरवाही को किसी तरह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर सख्त सजा दी जाएगी। 

नागरिकों पर नहीं गुंडों में भय बनाओ
डीआईजी चौहान ने कहा कि वाहन चेकिंग गुंडों में भय पैदा करने के लिए कराई जाती है, लेकिन हमारे शहर में पुलिस की चेकिंग से आम नागरिकों में भय बन रहा है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से साफ तौर पर कहा है कि सिर्फ आवारा तत्वों को चेक किया जाए। उन्होंने थाना प्रभारियों को नसीहत दी कि शरीफ नागरिकों से सम्मान पूर्वक व्यवहार किया जाना चाहिए। 

थाना प्रभारियों को अपनी चिंता
सूत्रों के अनुसार इन दिनों शहर के ज्यादातर थाना प्रभारी फील्ड से ज्यादा वायरलैस सैट पर सक्रिय रहते हैं। किसी भी घटना या कार्रवाई के संबंध में अधिकारियों का आदेश प्रसारित होते ही तत्काल ओके रॉजर श्रीमान का प्वाइंट क्लीयर है, कहने वालों की लाइन लग जाती है। जबलपुर में आपराधिक घटनाएं बढ़ने से बावजूद ज्यादातर थाना प्रभारी अपने अधिकारियों को संतुष्ट करने में लगे हुए हैं। जिसकी वजह से नगर में आपराधिक घटनाओं पर लगाम नहीं लगाई जा सकी है। वारदातें हो रही हैं। पुलिस अधिकारी अपने मातहतों पर अंकुश नहीं लगा पाने का आरोप लगा कर अपनी बचत करते हैं। 

इनका कहना है 
नेपियर टाउन में हुई डकैती की वारदात हमारे लिए बड़ा कलंक है। हम अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह घटना पुलिस के लिए एक बड़े कलंक की तरह है। जबलपुर में पिछले कुछ दिनों से सुस्त पुलिसिंग चल रही है। सभी को चेतावनी दी गई है। 
- भगवत सिंह चौहान, डीआईजी जबलपुर रेंज

Created On :   8 Jun 2018 8:21 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story