- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- नई कमिश्नर ने लिया चार्ज ,उधर...
नई कमिश्नर ने लिया चार्ज ,उधर कथूरिया को बेल

डिजिटल डेस्क, सतना। बुधवार को स्मार्ट सिटी सतना के नगर पालिक निगम की पहली महिला आयुक्त प्रतिभा पाल ने मां शारदा के दरबार मे मत्था टेकने के बाद चार्ज लिया और दूसरी ओर निलंबित आयुक्त सुरेंद्र कथूरिया को हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई।
IAS प्रतिभा पाल ने बुधवार को दोपहर बाद सतना नगर निगम की पहली महिला आयुक्त के तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व प्रतिभा नरसिंहपुर में जिला पंचायत सीईओ थीं। नरसिंहपुर से सीधे मैहर पहुंचीं कमिश्नर ने माता शारदा के दर्शन किये और वहां से सतना कलेक्ट्रेट पहुंचीं। यहां उन्होंने कलेक्टर नरेश पाल से मुलाकात की। कलेक्टर ने उन्हें नगर निगम की स्थितियों से परिचित कराया। लगभग पौने 4 बजे उन्होंने निगम कार्यालय पहुंच कर प्रभारी आयुक्त रहे आरपी डेहरिया से प्रभार लिया।
कार्यालय का निरीक्षण
कमिश्नर प्रतिभा पाल ने पहुंचते ही निगम कार्यालय का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य अधिकारी को फटकार भी लगाई। निगमायुक्त कलेक्ट्रेट से सीधे नगर निगम कार्यालय आने के बजाय सीधे UCL के गेस्ट हाउस चली गईं। दरअसल कमिश्नर बंगला अभी खाली नहीं है, ऐसे में उनके ठहरने के लिए सर्किट हाउस अथवा गेस्ट हाउस का ही विकल्प था। मगर इसमें भी उन्होंने फैक्ट्री का गेस्ट हाउस चुना।
Created On :   19 July 2017 7:46 PM IST