नवविवाहिता का अपहरण, बंधक बनाकर किया दुष्कर्म - सागर में आरोपी के साथ मिली महिला 

Newlyweds abducted, held hostage and raped - woman found with accused in Sagar
नवविवाहिता का अपहरण, बंधक बनाकर किया दुष्कर्म - सागर में आरोपी के साथ मिली महिला 
नवविवाहिता का अपहरण, बंधक बनाकर किया दुष्कर्म - सागर में आरोपी के साथ मिली महिला 

डिजिटल डेस्क जबलपुर । पनागर अपने मायके पहुँची एक 23 वर्षीय नवविवाहिता का उसके गाँव के ही एक युवक ने अपहरण कर लिया और उसे सागर ले गया। वहाँ उसे करीब दस दिन तक बंधक  बनाकर रखा और उसके साथ दुराचार करता रहा। इस घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराए जाने पर पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पतासाजी करते हुए, सागर से महिला की दस्तयाबी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार अपहृत महिला का विवाह करीब 3 माह पूर्व हुआ था। शादी के बाद वह अपने मायके पनागर आई थी। विगत 1 फरवरी को वह अपने मायके से ब्यूटी पार्लर जाने के लिए निकली थी। रास्ते से आशीष तिवारी नामक युवक ने उसका अपहरण किया और उसे अपने साथ सागर ले गया था। टीआई आरके सोनी ने बताया कि परिजनों द्वारा घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। जाँच में आरोपी आशीष तिवारी पर संदेह हुआ और उसका मोबाइल नंबर ट्रेस करने पर उसकी लोकेशन सागर होना पता चली, जिसके बाद पुलिस टीम वहाँ पहुँची और महिला की दस्तयाबी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। 
 

Created On :   24 Feb 2021 10:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story