6 करोड़ रुपए की कोकीन के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार

Nigerian accused arrested with cocaine of rupees 6 Crores
6 करोड़ रुपए की कोकीन के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार
6 करोड़ रुपए की कोकीन के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। छह करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की कोकीन के साथ पुलिस ने एक विदेशी मूल के आरोपी को गिरफ्तार किया है। एंटी नार्कोटिक्स सेल (एएनसी) ने अंतर्राष्ट्रीय गिरोह से जुड़े आरोपी को जाल बिछाकर खार इलाके से दबोचा। पिछले कुछ महीनों में इस गिरोह के सदस्यों से एएनसी 15 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की कोकीन बरामद कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपी का नाम बोनाव्हेचूर एनवुडे (35) है। एनवुडे मूल रूप से नाइजीरिया का रहने वाला है और फिलहाल नई मुंबई के कोपरखैरणे इलाके में रह रहा था। पुलिस ने एनवुडे के पास से 1 किलो 20 ग्राम बेहद उच्च गुणवक्ता की कोकीन बरामद की है जिसकी कीमत 6 करोड़ 12 लाख रूपए बताई जा रही है। जांच में खुलासा हुआ है कि बरामद कोकीन मोजांबिक से दिल्ली लाई गई थी। इसके बाद आरोपी कोकीन दिल्ली से मुंबई लाया था। एनवुडे को ताइवान भी जाना था।

पुलिस के मुताबिक गिरोह से जुड़े लोग नशीले पदार्थ कैप्सूल में भरकर उसे निगलकर आते हैं और बाद में दिल्ली में इसे निकाला जाता है। डीसीपी शिवदीप लांडे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नशे के कारोबार में लिप्त अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का सदस्य है। उसके खिलाफ एनडीपीएस कानून की धारा 8 (क) और 21 (क) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इससे पहले इसी साल जनवरी महीने में जॉन फ्रांसिस और इजिके नाम के इसी गिरोह के दो अफ्रीकी मूल के सदस्यों को गिरफ्तार कर 6 करोड़ 3 लाख रुपए की कोकीन बरामद की गई थी। 24 मई को भी गिरोह से जुड़े कीनियाई नागरिक डेविड तुबुलाई को गिरफ्तार कर 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की कोकीन बरामद की गई थी।     

 

Created On :   16 July 2019 6:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story