- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- नाईजीरियन ड्रग माफिया ने पुलिस पर...
नाईजीरियन ड्रग माफिया ने पुलिस पर की फायरिंग, 7 आरोपी धराए
By - Tejinder Singh |16 Dec 2018 5:50 AM GMT
नाईजीरियन ड्रग माफिया ने पुलिस पर की फायरिंग, 7 आरोपी धराए
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर के भायखला के इलाके में नाईजीरियन ड्रग माफिया द्वारा पुलिस पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि भायखला इलाके में कुछ नाईजीरियन ड्रग की खेप लेकर आ रहे हैं। इसको पकड़ने के लिए पुलिस ने छापा मारा। पुलिस से बचने के लिए नाईजीरियन टोली में से किसी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है कि आखिर इन विदेशियों के पास बंदूकें कहां से आई। इस घटना में तीन पुलिस वाले घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों से मादक पदार्थ भी बरामद किया है। घटना शनिवार को तड़के 4 बजे हुई।
Created On :   16 Dec 2018 8:57 AM GMT
Next Story