महाराष्ट्र में अब नए 99 लाख लोगों को राशन कार्ड पर मिलेगा अनाज 

Now 99 lakh people will get grain on ration card in the state
महाराष्ट्र में अब नए 99 लाख लोगों को राशन कार्ड पर मिलेगा अनाज 
महाराष्ट्र में अब नए 99 लाख लोगों को राशन कार्ड पर मिलेगा अनाज 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत अब नए 99 लाख लोगों को सरकारी राशन की दुकानों में सस्ते दर पर अनाज मिल सकेगा। सोमवार को प्रदेश के खाद्य व आपूर्ति मंत्री गिरीश बापट ने यह जानकारी दी। बापट ने कहा कि इनके पास पहले से राशन कार्ड उपलब्ध है। लेकिन राशन दुकानों पर इन्हें अनाज नहीं मिल रहा था। सरकार के फैसले के कारण जून महीने से इन्हें अनाज मिल सकेगा। बापट ने कहा कि केंद्र सरकार से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत राज्य में 7 करोड़ लोगों को अनाज बांटने के लिए मिलता है। राज्य में ई-पॉस मशीन और आधार सिडिंग के कारण लगभग 10 प्रतिशत अनाज की बचत हो रही है। डिजिटलाइजेशन के कारण 10 लाख राशन कार्ड कम हो गए हैं। इस कारण सरकार के पास जो अनाज बच रहा है उसको बांटने के लिए नए लाभार्थियों को शामिल करने का फैसला किया गया है। 

99 लाख लोगों को राशन कार्ड पर मिलेगा अनाज 
बापट ने कहा कि नए 99 लाख राशन कार्ड धारक लाभार्थी को अनाज पाने के लिए स्वयं घोषित प्रमाण पत्र देना होगा। प्रमाण में लाभार्थी को अपने आय का उल्लेख करना होगा। बापट ने बताया कि ग्रामीण इलाकों रहने वाले 44 हजार रुपए से कम वार्षिक आय वाले 56 लाख 63 हजार 282 और शहरी इलाकों में रहने वाले 59 हजार रुपए से कम वार्षिक आय वाले 36 लाख 73 हजार 32 लोग कुल मिला करके 93 लाख 36 हजार 314 लोगों को फायदा मिलेगा। इसके अतिरिक्त अंत्योदय अन्न योजना के पहले और दूसरे चरण के राशन कार्ड धारकों को लाभ दिया जाएगा। इससे कुल 99 लाख राशन कार्ड धारकों का समावेश किया गया है। 
 

Created On :   21 May 2018 8:38 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story