अब बालासाहब ठाकरे के नाम से जाना जाएगा नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग 

Now Nagpur-Mumbai Samriddhi highway will be known as Balasaheb Thackeray
अब बालासाहब ठाकरे के नाम से जाना जाएगा नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग 
अब बालासाहब ठाकरे के नाम से जाना जाएगा नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की महत्वाकांक्षी परियोजना नागपुर- मुंबई समृद्धि महामार्ग को महाविकास आघाडी सरकार ने शिवसेना प्रमुख दिवंगत बालासाहब ठाकरे का नाम दिया है। नागपुर- मुंबई समृद्धि महामार्ग अब हिंदू ह्दय सम्राट बालासाहब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग के नाम से जाना जाएगा। शुक्रवार को प्रदेश सरकार के सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग ने महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग के नामकरण के संबंध में शासनादेश जारी किया। इससे अनुसार राज्य मंत्रिमंडल ने 11 दिसंबर को महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग को बालासाहब का नाम देने के फैसले को मंजूरी दी थी। इसके बाद अब सरकार की तरफ से शासनादेश जारी किया गया है।

प्रदेश की पूर्व की फडणवीस सरकार में शिवसेना की ओर से समृद्धि महामार्ग को बालासाहब ठाकरे का नाम देने की मांग की जा रही थी, लेकिन भाजपा समृद्धि महामार्ग को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयेपी का नाम देना चाहती थी। नामकरण को लेकर दोनों दलों के बीच खींचतान को लेकर आखिर तक फैसला नहीं हो पाया था। लेकिन राज्य में सरकार बदलने के बाद शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार ने समृद्धि महामार्ग को बालासाहब का नाम दे दिया है। 

 

Created On :   20 Dec 2019 1:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story