अब मंत्रिपद को लेकर खींचतान, विधानसभा अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का दावा 

Now tussle on ministerial Seat, Congress claims on the post of Speaker
अब मंत्रिपद को लेकर खींचतान, विधानसभा अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का दावा 
अब मंत्रिपद को लेकर खींचतान, विधानसभा अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का दावा 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा सरकार बनने की सारी रुकावटे दूर होने के बाद अब मंत्रिमंडल बंटवारे को लेकर खिंचतान तेज हो गई है। बुधवार को कांग्रेस नेताओं ने राकांपा अध्यक्ष शरद पवार से मिलकर इस बाबत चर्चा की। सूत्रों क अनुसार कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पद चाहती हैं। यदि यह पद नहीं मिला तो उसे मंत्रिमंडल में दो अतिरिक्त सीट चाहिए। मंत्रिपरिषद से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राकांपा प्रमुख पवार से उनके आवास पर मुलाकात की। उद्धव ठाकरे गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोरात और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी इस बैठक में मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि बैठक में इन नेताओं ने मंत्रिपरिषद के मुद्दे तथा शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किये जाने वाले नेताओं के नामों पर चर्चा की।

दो दिनों में होगा फैसला: थोरात

इस बारे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थोरात ने कहा कि शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के बीच विभागों के बंटवारे के बारे में अगले कुछ दिनों में फैसला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभागों के बंटवारे के बारे में अगले दो दिन में निर्णय लेंगे। किसी दल को कितने मंत्री पद और कितने राज्यमंत्री पद देने हैं इस पर भी अगले दो दिन में फैसला कर लेंगे। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पद पर यह कह दावा कर रही है कि विधानसभा मे सभापति पद राकांपा के पास है। इस लिए विधानसभा अध्यक्ष उसे मिलना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण यह पद चाहते हैं लेकिन  पार्टी में उनका भारी विरोध है। पूर्व मंत्री नितिन राऊत भी इस पद के दावेदार हैं।

उपमुख्यमंत्री पद के कई दावेदार

अटकलें हैं कि थोरात को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भी उपमुख्यमंत्री बनना चाहते हैं।  मुंबई से कांग्रेस विधायक अमिन पटेल, वर्षा गायकवाड,अमरावती से विधायक यशोमति ठाकुर, पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय वडट्टीवार, नाना पटोले व अमित देशमुख नए मंत्रिमंडल में दिखाई दे सकते हैं।     
 

Created On :   27 Nov 2019 3:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story