अब मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री आवास पर  कम खर्चे में होगी ज्यादा मेहमाननवाजी, जानिए - क्या है नया मेन्यू

Now will be more hospitable at less cost in residence of CM and Deputy CM
अब मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री आवास पर  कम खर्चे में होगी ज्यादा मेहमाननवाजी, जानिए - क्या है नया मेन्यू
अब मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री आवास पर  कम खर्चे में होगी ज्यादा मेहमाननवाजी, जानिए - क्या है नया मेन्यू

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सरकारी आवास वर्षा और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के सरकारी बंगले देवगिरी में आने वाले अतिथियों की जमकर मेहमान नवाजी होगी। हालांकि प्रदेश की महाविकास आघाड़ी सरकार पूर्व की भाजपा सरकार के मुकाबले अतिथियों की मेहमान नवाजी पर कम पैसे खर्च करेगी। प्रदेश सरकार अतिथियों के खानपान सेवा के लिए 44 खाद्य पदार्थों पर 1100 रुपए खर्च करेगी। जबकि भाजपा सरकार ने इन्हीं 44 खाद्य पदार्थों पर 1577 रुपए खर्च कर रही थी। 

44 खाद्य तरह के पदार्थों पर खर्च होंगे 1100 रुपए 

प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री के वर्षा और उपमुख्यमंत्री के देवगिरी सरकारी आवास पर अतिथियों के लिए खानपान सेवा आपूर्तिकर्ता को नियुक्त किया है। शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। इसके अनुसार मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर आने वाले अतिथियों को चाय, कॉफी, दही मिसल, दही वडा, कचौड़ी, उपमा, चिकन सैंडविच, चीज सैंडविच, इटली, सादा डोसा, मसाला डोसा, फ्राइड राइस, मेथी वेसन, आलू पालक, पावभाजी, चिकन सूप, वेज सूप, शाकाहारी थाली, मांसाहारी थाली समेत विभिन्न 44 प्रकार के खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाएंगे। 

वर्षा और देवगिरी सरकारी आवास पर खानपान की आपूर्ति के लिए मुंबई के मे. सेंट्रल कैटरर्स की न्यूनतम दर 1100 रुपए के ई-टेंडर को स्वीकार किया गया है। इसमें कैटरर्स की ओर से अतिथियों को उपलब्ध कराए जाने 44 प्रकार के खाद्य पदार्थों की दर तय की गई है। इस कैटरर्स को 18 जनवरी 2021 से 17 जनवरी 2023 तक खानपान सेवा आपूर्ति के लिए नियुक्त किया गया है। इससे पहले पूर्व की फडणवीस सरकार ने केवल वर्षा बंगले पर आने वाले अतिथियों के लिए मुंबई के छत्रधारी कैटरर्स को नियुक्त किया गया था। छत्रधारी कैटरर्स ने 44 खाद्य पदार्थों के लिए 1577 रुपए दर निश्चित किया था। 

 

Created On :   15 Jan 2021 12:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story