मंत्रालय में खाली कराए गए मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यालय

Office of Chief Minister and Ministers vacated in Ministry
मंत्रालय में खाली कराए गए मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यालय
मंत्रालय में खाली कराए गए मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यालय

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद मंत्रालय में मुख्यमंत्री कार्यालय और सभी कैबिनेट और राज्य मंत्रियों के कार्यालय को खाली करने का काम शुरू हो गया है। बुधवार शाम पांच बजे तक मंत्रालय में अधिकांश मंत्रियों के कार्यालय खाली हो गए थे। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में परिपत्र जारी किया था। 

इसके बाद बुधवार को मंत्रियों के अफसरों ने कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्यालय को खाली कराया। अधिकारियों ने मंत्री कार्यालय में मौजूद कम्प्यूटर, टेबल, कुर्सी समेत सभी सामग्री को सामान्य प्रशासन विभाग को सौंप दिया। प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील, पूर्व वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, पूर्व शिक्षा मंत्री आशीष शेलार, पूर्व  विपणन मंत्री राम शिंदे समेत अन्य पूर्व मंत्रियों ने अपने-अपने कार्यालय को खाली कर दिया है। राज्य की पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री पंकजा मुंडे ने अपने कार्यालय को खाली करवा दिया है।

पंकजा अपने कार्यालय में घर से फ्रीज लाई थीं। पंकजा ने उस फ्रीज को वापस अपने घर पर पहुंचाने का आदेश दिया था।  मंत्रालय के एक अधिकारी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि मंत्री कार्यालय में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से दी गई सामग्री को वापस लौटा दिया गया है। जबकि जिन मंत्रियों ने अपने घर से सामग्री लाई थी उसको वे अपने घर पर वापस ले गए हैं। मंत्रियों के कार्यालय में नियुक्त कर्मचारियों को पहचान पत्र वापस करने के लिए कहा गया है।   

Created On :   13 Nov 2019 3:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story