- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- करोड़ों का एडवांस लेकर सेवानिवृत्त...
करोड़ों का एडवांस लेकर सेवानिवृत्त हो गए अधिकारी - अब पेंशन रोकने आदेश, जो कार्यरत हैं उन्हें दे दी छूट!

समायोजन की राशि को लेकर नगर निगम ने उठाया कदम, कोई बिल तलाश रहा तो कोई ढूँढ रहा फाइल
डिजिटल डेस्क जबलपुर । नगर निगम से करोड़ों रुपए एडवांस लेकर समायोजन नहीं कराने वाले रिटायर्ड अधिकारियों और कर्मचारियों की शामत आ गई है। निगमायुक्त के ताजा आदेश से निगम में हड़कम्प मच गया है, सभी की पेंशन रोकने कहा गया है। हालाँकि इसमें भेदभाव किया जा रहा है क्योंकि जो अधिकारी और कर्मचारी वर्तमान में कार्यरत हैं उनके लिए किसी प्रकार का आदेश नहीं है।
नगर निगम में वर्ष 2001 से अब तक अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों ने करोड़ों रुपयों का एडवांस लिया लेकिन समायोजन नहीं कराया। ऐसे दर्जनों अधिकारी और कर्मचारी अब सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं, ऐसे में निगम के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है क्योंिक जब तक उस राशि का समायोजन नहीं हो जाता तब तक वह राशि बकाया में ही रहेगी। इसमें कई विभाग भी परेशानी में आ रहे हैं जिन्होंने रिटायरमेंट के वक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को एनओसी प्रदान कर दी। निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह ने अपने आदेश में कहा कि जिन भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अग्रिम राशि का समायोजन नहीं किया है, उनकी फरवरी पेड मार्च पेंशन रोक दी जाए। ऐसे सभी अधिकारी और कर्मचारी अब निगम के चक्कर काट रहे हैं। हालाँकि कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों पर यह मेहरबानी क्यों की गई कि उन्हें इस आदेश से बाहर रखा गया जबकि उनका वेतन भी रोका जाना था।
Created On :   9 Feb 2021 2:02 PM IST