- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- ससुर एकनाथ खडसे के इस्तीफे पर बहू...
ससुर एकनाथ खडसे के इस्तीफे पर बहू रक्षा ने कहा- मैं तो भाजपा में ही हूं
By - Tejinder Singh |21 Oct 2020 6:36 AM GMT
ससुर एकनाथ खडसे के इस्तीफे पर बहू रक्षा ने कहा- मैं तो भाजपा में ही हूं
डिजिटल डेस्क, मुंबई। वरिष्ठ भाजपा नेता एकनाथ खडसे के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद उनकी बहू भाजपा सांसद रक्षा खडसे ने कहा है कि वे भाजपा में ही हैं। उन्होंने कहा कि ससुर के पार्टी छोड़ने का दुख है। रावेर से भाजपा सांसद रक्षा ने कहा कि मुझे लोगों ने बतौर भाजपा उम्मीदवार वोट दिया है, इसलिए मैं पार्टी नहीं छोडूंगी। पार्टी का जो आदेश होगा वह मानूंगी। उन्होंने कहा कि नाथाभाऊ (एकनाथ खडसे) ने चालीस वर्षों तक भाजपा को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है। आज निजी कारणों के चलते इस्तीफा दिया है। रक्षा ने कहा कि बाबा (एकनाथ खडसे) ने कभी मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं डाला। उन्होंने कहा कि मैं कब तक भाजपा में रहूंगी, इस बारे में कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकता। फिलहाल मैं भाजपा में हूं।
Created On :   21 Oct 2020 12:05 PM GMT
Next Story