दर्दनाक हादसे में एक मृत, तीन जख्मी  

One dead, three injured in a tragic accident
दर्दनाक हादसे में एक मृत, तीन जख्मी  
वाहन ने रौंदा दर्दनाक हादसे में एक मृत, तीन जख्मी  

डिजिटल डेस्क, भंडारा। आंधलगांव पुलिस थाने की हद्दी में आनेवाले पालाडोंगरी-सालई खुर्द चौराहे पर एक दूध की ढुलाई करनेवाले चौपहिया वाहन व दुपहिया वाहन के बीच रविवार 10 अक्टूबर को सुबह 10 बजे के दौरान हुई भीषण दुर्घटना में एक महिला की मौत हुई और तीन लोग जख्मी हुए है। घटना में मृत महिला का नाम पल्लवी चैनलाल बिसने (23) है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी दूध की ढुलाई करनेवाले वाहन चालक ने अपने काबू का पिकअप वाहन क्र. एम.एच. 36 ए.ए. 1921 तेज रफतार व लापरवाही से चलाते हुए आगे जा रही फरियादी की दुपहिया क्र. एम.एच. 31 आर. 1624 को टक्कर जोरदार टक्कर दे मारी। जिससे दुपहिया पर सवार फरियादी की भाभी पल्लवी  चैनलाल बिसने (23) के सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुपहिया चालक मृतक महिला का पती चैनलाल अनंतलाल बिसने (31), भतीजा कुवरलाल प्रियांश बिसने (4) व भतीजी तन्नु कुवरलाल बिसने (6) यह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिससे इस संबंध में खुटसावरी निवासी फरियादी सोभेलाल अनंतलाल बिसने की शिकायत पर आरोपी दूध ढुलाई करनेवाले वाहन चालक के खिलाफ आंधलगांव पुलिस थाने में अपराध दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक मट्टामी कर रहे है। 

Created On :   12 Oct 2021 1:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story