- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से मजदूर की...
ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से मजदूर की मौत

डिजिटल डेस्क सतना। उचेहरा थाना अंतर्गत राजाबाबा घाट में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से मजदूर की मौत हो गयी और चालक घायल हो गया। लेकिन दुर्र्घटना से घबराए चालक किसी को खबर देने के बजाय ट्राली और लाश छोड़कर मौके से भाग निकला। यह खबर शुक्रवार सुबह बस चालक ने वन अमले तक पहुंचाई जहां से परिजन और पुलिस को पता चला। उक्त जानकारी देते हुए टीआई एसएम उपाध्याय ने बताया कि ग्राम पंचायत धनिया के सतधार में नदी पर पुलिया बनाने का काम चल रहा है जहां आस-पास के कई मजदूर आते हैं। ठेकेदार रमेश सिंह प्रतिदिन अपने ट्रैक्टर -ट्राली से मजदूरो को लाते और छोडऩे के लिए भेजते थे। गुरुवार रात को भी चालक चंद्रभान सिंह पुत्र विशेषर सिंह निवासी धनिया कई मजदूरों को गांव पहुंचाने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली लेकर लौट रहा था। उसके साथ राजपाल सिंह पुत्र निरपत सिंह 18 वर्ष निवासी सतधार भी था। रात करीब 10 बजे राजाबाबा मंदिर के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे राजपाल नीचे दब गया तो चंद्रभान भी घायल हो गया।
बस यात्रियों ने पहचाना
हादसे में युवक की मौत हो गयी जिससे चालक घबरा गया और पलटने के बाद अपने आप सीधे खड़े हो गये ट्रैक्टर को लेकर परसमनिया चला गया। उसने यह खबर न अपने मालिक को दी और न मृतक के परिजन को बताया। शुक्रवार सुबह जब उचेहरा से परसमनिया की तरफ जा रही बस राजाबाबा मंदिर के पास पहुंची तब युवक की लाश देखकर यात्रियों ने पहचान लिया और धनिया बन चौकी के स्टाफ को अवगत करा दिया। जहां से उचेहरा पुलिस तक बात पहुंच गयी तब पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर मर्ग पंचनामा किया और लाश का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सुपुर्द कर दिया। बताया गया है कि राजपाल के पिता की मौत के बाद परिवार के लोगों ने उसकी देखभाल की थी। उसकी मां काफी समय से दिल्ली में रहकर मजदूरी करती है। जिससे संपर्क साधने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिया बना रहे ठेकेदार की तरफ से मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
Created On :   10 Feb 2018 1:29 PM IST