- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- ऑनलाइन आर्डर देना पड़ा मंहगा, 360...
ऑनलाइन आर्डर देना पड़ा मंहगा, 360 रुपए के खाने के लिए गवाने पड़े 44 हजार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर से सटे वसई में एक महिला को खाने के लिए ऑनलाइन आर्डर देना मंहगा साबित हुआ। 359 रुपए के खाने के बिल के चक्कर में उसे 44 हजार की चपत लग गई और खाना भी नहीं मिल सका। दरअसल महिला को ऑनलाईन खाना उपलब्ध कराने वाले एप से खाना मंगाना था। इसके लिए उसने गूगल से नंबर खोजा तो उसे जोमैटो कस्टमर सर्विस का एक नंबर मिला। महिला ने उस मोबाईल नंबर पर कॉल कर खाने का आर्डर दिया और इसके लिए अपने बैंक खाते से ऑनलाइन 359 रुपए का भुगतान भी कर दिया। पर जब उसे खाने की डिलीवरी नहीं मिली तो उसने मोबाईल नंबर पर फोन किया।
फोन रिसिव करने वाले दिपक शर्मा नाम के शख्स न बताया कि कुछ तकनीकी समस्या के कारण आप का भुगतान हमें नहीं मिल सका है। हम एक लिंक भेज रहे हैं, उस पुर क्लिक करिए। इसके कुछ समय बाद महिला के बैंक खाते से दो बार 5-5 हजार रुपए निकल गए। इसके बाद महिला ने शर्मा को फोन कर इस बात की शिकायत की तो उसने कहां की कुछ तकनीकी कारणों से ऐसा हो गया होगा, कुछ समय में आप का पैसा वापस हो जाएगा। पर दूसरे दिन महिला के बैंक खाते से और 33900 रुपए और डिडेक्ट हो गए। महिला को कुल 43900 रुपए की चपत लगी। दरअसल सायबर ठगों द्वारा भेजे लिंक पर क्लिक करने से महिला का मोबाईल फोन हैक हो गया और उसकी सारी जानकारी ठगों तक पहुंच गई। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
Created On :   11 Sept 2020 7:26 PM IST