श्रीराम के आदर्श को स्थापित करना हमारा लक्ष्य - विहिप के केंद्रीय संरक्षक दिनेश चंद्र ने संतों एवं पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Our goal is to establish Shrirams ideal - VHP central mentor Dinesh Chandra meets
श्रीराम के आदर्श को स्थापित करना हमारा लक्ष्य - विहिप के केंद्रीय संरक्षक दिनेश चंद्र ने संतों एवं पदाधिकारियों के साथ की बैठक
श्रीराम के आदर्श को स्थापित करना हमारा लक्ष्य - विहिप के केंद्रीय संरक्षक दिनेश चंद्र ने संतों एवं पदाधिकारियों के साथ की बैठक

डिजिटल डेस्क जबलपुर । भारत देश श्रीराम को पाकर प्रगति व दिशा पा रहा है, अयोध्या जी में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हमें भवन के रूप में नहीं बल्कि समाज में श्रीराम के आदर्श एवं चरित्र के प्रतीक के रूप में स्थापित करना है। ये बातें विश्व हिंदू परिषद के केन्द्रीय संरक्षक दिनेश चंद्र ने शहर प्रवास के दौरान कहीं। दिनेश चंद्र समन्वय सेवा केन्द्र प्रांत संत मार्गदर्शक मंडल की बैठक में पहुँचे। जहाँ भारत माता, भगवान श्रीराम के चित्रों का पूजन-अर्चन कर किया गया। बैठक में संतों की उपस्थिति के साथ सर्वप्रथम केन्द्रीय धर्माचार्य प्रमुख अशोक तिवारी ने राम मंदिर के संघर्ष का इतिहास बताते हुए कहा कि राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की लड़ाई संतों के आशीर्वाद व मार्गदर्शन  से ही सफल हुई। विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक  दिनेश चंद्र ने अपने उद््बोधन में कहा कि श्रीराम धर्म की धुरी हैं, अर्थात वे वह पहिए हैं जो धर्म को भगवा पताका फहराते हुए आगे बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि महाराज, जगद््गुरु स्वामी देवाचार्य महाराज, स्वामी गिरिशानंद महाराज, स्वामी नरसिंह दास महाराज, साध्वी दीदी शिरोमणि, साध्वी दीदी प्रज्ञा भारती, कालीनंद महाराज, स्वामी रामा सरण, संपूर्ण संतजन एवं प्रांत प्रचारक  प्रवीण, मुन्ना पांडे, सुरेंद्र सिंह, राजेश तिवारी, आलोक सिंह, संतोष चौबे, विजय यादव, उमेश शुक्ला व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
 

Created On :   17 Dec 2020 3:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story