फिर बारदाने के कारण अटकी धान खरीदी, पंजीयन के बाद भी नहीं हुई धान बिक्री

Paddy sale not done even after registration
फिर बारदाने के कारण अटकी धान खरीदी, पंजीयन के बाद भी नहीं हुई धान बिक्री
भंडारा फिर बारदाने के कारण अटकी धान खरीदी, पंजीयन के बाद भी नहीं हुई धान बिक्री

डिजिटल डेस्क, भंडारा। दीपावली पूर्व धान खरीदी केंद्र को मान्यता मिलने पर अभी तक प्रत्यक्ष धान खरीदी की शुरुवात नहीं हुई। इस समय जिले के सैकड़ों किसान धान बिक्री के लिए राह देख रहे हैं। कुछ किसान व्यापारियों को धान बेच रहे हैं। इस वर्ष भी धान बिक्री के लिए बारदानें की जटिल स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। दीपावली पूर्व जिले में 100 सरकारी समर्थन मूल्य धान खरीदी केंद्रों को धान खरीदी की अनुमति मिली है। मात्र कई सप्ताह जाने के बाद भी किसी समर्थन मूल्य धान खरीदी केंद्र पर धान की बिक्री नहीं हुई । किसानों को प्रतिवर्ष समर्थन मूल्य केंद्रों पर मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। इस वर्ष भी मुसीबतंे कायम है। किसान कृष्णा पराते ने बताया कि धान कटाई को एक माह होने के बाद किसानों के घरो में धान जमा है। समर्थन मूल्य धान खरीदी केंद्रों पर बारदाना न होने से प्रत्यक्ष खरीदी शुरू ही नहीं हुई। किसानों का विचार कर सरकार को जल्द से जल्द धान की गिनती शुरू करना जरूरी है।  जिले के संपूर्ण धान खरीदी केंद्रों के सामने बारदाना का प्रश्न है। अनेक केंद्रांे से बारदानों का पंजीयन किया गया है। परंतु अभी तक बारदाना नहीं मिला। इसी कारण धान खरीदी को समय लग रहा है। दूसरी ओर घर में धान जमा हुआ है। आर्थिक समस्याओं से किसान अपना धान व्यापारियों को बेच रहे हैं।

बारदाना उपलब्ध होते ही शुरू होगी खरीदी

विजय कापसे, अध्यक्ष, सेवा सोसाइटी पालांदुर के मुताबिक अभी हमारे पास बारदाना उपलब्ध नहीं है। बारदाने की मांग की गई है। बारदाना आते ही तत्काल धान खरीदी शुरू की जाएगी। 


 

Created On :   11 Nov 2021 1:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story