- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- चित्रकार रामचंद्र कामत ने की...
चित्रकार रामचंद्र कामत ने की आत्महत्या, शव के साथ मिला सुसाईड नोट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर के माटुंगा इलाके में रहने वाले जाने माने पेंटर व फोटोग्राफर राम इंद्रनील कामत (41) ने आत्महत्या कर ली है। रामचंद्र के नाम से मशहूर कामत का शव उसके ही घर के बाथटब में मिला। घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने लिखा था कि उनकी आत्महत्या के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है और उनकी बनाई हुई पेंटिंग उनके दोस्तों को तोहफे के रुप में दे दी जाएं। कामत की मौत किस वजह से हुई यह साफ नहीं है। पुलिस पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे साफ हो कि उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खाया था या बाथटब में डूबने के चलते उनकी जान गई। सुसाइड नोट मिलने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की है। कामत की शादी नहीं हुई थी और वे अपनी मां और बहन के साथ मध्य मुंबई के माटुंगा में शंकर मठ्ठम रोड पर स्थित पलाई हाउस में रहते थे।
परिवार वालों ने पुलिस का बताया कि बुधवार दोपहर वे बाथरूम गए, लेकिन लंबे समय तक बाहर नहीं आए। दोपहर तीन बजे के करीब उनकी मां ने बाथरुम जाकर देखा तो बाथटब में कामत बेसुध पड़े थे। उन्हें तुरंत सायन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दाखिल करने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कामत पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थे। मुंबई पुलिस की प्रवक्ता एन अंबिका ने बताया कि मामले में माटुंगा पुलिस स्टेशन में एडीआर दर्ज की गई है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मामले में कामत के परिवार वालों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
Created On :   20 Aug 2020 5:46 PM IST