- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- परब ने कहा - अत्यावश्यक सेवाओं के...
परब ने कहा - अत्यावश्यक सेवाओं के लिए चलेंगी एसटी की बसें, लाया जा रहा आंध्रप्रदेश से ऑक्सीजन

By - Bhaskar Hindi |22 April 2021 4:31 PM IST
परब ने कहा - अत्यावश्यक सेवाओं के लिए चलेंगी एसटी की बसें, लाया जा रहा आंध्रप्रदेश से ऑक्सीजन
डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) की बसों का परिचालन केवल अत्यावश्यक सेवाओं के लिए किया जाएगा। गुरुवार को राज्य के परिवहन मंत्री तथा एसटी महामंडल के अध्यक्ष अनिल परब ने यह जानकारी दी। परब ने कहा कि एसटी की बसें एक जिले से दूसरे जिले और जिले के भीतर भी चलाई जाएंगी। एसटी की बसें सरकार के पाबंदियों को लेकर जारी नए आदेश के तहत चलाई जाएंगी। इस बीच एक सवाल के जवाब में परब ने कहा कि आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम से ऑक्सीजन एक्सप्रेस शुक्रवार को महाराष्ट्र में पहुंच जाएगी। परब ने कहा कि ऑक्सीजन किस अस्पताल में वितरित करना है। इसका फैसला स्वास्थ्य विभाग करेगा।लेकिन अस्पतालों तक ऑक्सीजन को पहुंचाने की जिम्मेदारी परिवहन विभाग की होगी।
Created On :   22 April 2021 9:31 PM IST
Next Story