क्रिकेट सट्टेबाजों से परमबीर-वाझे ने की थी तगड़ी वसूली, वाझे की हिरासत अवधि 13 नवंबर तक बढ़ी 

Parambir-Wajhe had made huge recovery from cricket bookies
क्रिकेट सट्टेबाजों से परमबीर-वाझे ने की थी तगड़ी वसूली, वाझे की हिरासत अवधि 13 नवंबर तक बढ़ी 
खुलासा क्रिकेट सट्टेबाजों से परमबीर-वाझे ने की थी तगड़ी वसूली, वाझे की हिरासत अवधि 13 नवंबर तक बढ़ी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इसप्लेनेड कोर्ट ने शनिवार को उगाही से जुड़े मामले में आरोपी बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाझे की पुलिस हिरासत  को 13 नवंबर 2021 तक के  लिए बढा दिया  है। वाझे व अन्य के  खिलाफ इस मामले को लेकर गोरेगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज  है। बिल्डर बिमल अग्रवाल ने इस प्रकरण को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज  कराई है।इस दौरान कोर्ट में पुलिस ने दावा किया कि सचिन वाझे और परमबीर सिंह ने क्रिकेट पर सट्टा लगाने वालों को धमका कर उनसे तगडी वसूली की थी। शिकायत में वाझे ने 11 लाख रुपए की वसूली का आरोप लगाया है।वाझे के अलावा इस मामले में पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह  को भी आरोपी बनाया गया है। पिछले दिनों विशेष अदालत से मिली अनुमति के बाद मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने 1 नवंबर को वाझे को मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया था। कोर्ट ने वाझे को 6 नवंबर तक के लिए पुलिस की हिरासत में भेज दिया था। चूंकि शनिवार को वाझे  की हिरासत खत्म  हो  गई  थी। इसलिए वाझे  को शनिवार को हॉलिडे कोर्ट में पेश  किया गया। इस दौरान सरकारी वकील ने कहा कि पुलिस को इस  मामले की जांच  को आगे जारी रखने  के  लिए वाझे की और हिरासत की जरुरत है। इसके बाद कोर्ट ने वाझे की हिरासत  को 13 नवंबर 2021 तक के लिए बढा दिया। पिछली सुनवाई के  दौरान पुलिस ने दावा किया था कि पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह ने वाझे को रोजाना दो करोड़ रुपए की वसूली करने का लक्ष्य दिया था। 

सट्टेबाजों से वसूली की जांच करना चाहती है मुंबई पुलिस

मुंबई पुलिस ने यहां एक अदालत में कहा कि बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाझे और पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वालों को गिरफ्तारी का डर दिखाकर उनसे ढेर सारे पैसे वसूल किये। पुलिस ने अदालत को बताया कि वाजे और वांछित आरोपी परमबीर सिंह ने क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने वालों को गिरफ्तार करने का डर दिखाकर उनसे ढेर सारे पैसे की उगाही की। अदालत को बताया गया कि यह कैसे किया गया इसकी जांच की जानी है। अपराधशाखा ने यह भी कहा कि वे इसकी भी जांच करना चाहते हैं कि क्या वाझे ने सिंह के नाम परकिसी से पैसा लिया और उगाही के लिए सिंह के अलावा किसने उसकी मदद की। अपराध शाखा ने कहा कि वह इसका पता लगाना चाहती है कि उगाही का धन किससे लिया गया और किसको दिया गया। पुलिस ने कहा कि अपराध शाखा इसकी जांच भी करना चाहती है कि आरोपी ने इस प्रकार और कितने अपराध किये। अदालत में पुलिस ने कहा कि वाझे परमबीर सिंह का करीबी है और अपराध शाखा उससे सिंह के बारे में पूछताछ करना चाहती 

 

Created On :   6 Nov 2021 2:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story