संसद का कानून घर की खेती नही - शिवराज सिंह चौहान

Parliaments law is not home cultivation - Shivraj Singh Chauhan
संसद का कानून घर की खेती नही - शिवराज सिंह चौहान
संसद का कानून घर की खेती नही - शिवराज सिंह चौहान

डिजिटल डेस्क सतना। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संसद का कानून घर की खेती नहीं है कि जब चाहा बो ली और जब चाहा काट ली। इसे हर प्रदेश को लागू करना होगा। श्री चौहान नागरिक संशोधन कानून के मसले पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कमलनाथ सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि संसद का बनाया गया कानून हर हालत में हर प्रदेश को लागू करना पड़ेगा। श्री चौहान मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी के दिवंगत पिता श्यामसुंदर त्रिपाठी को श्रद्धांजलि देने के लिए हवाई मार्ग से सतना पहुंचे इसके बाद वो सड़क मार्ग से लटागांव के लिए रवाना हुए। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव एवं नरोत्तम मिश्रा उनके साथ रहे।
प्रदेश सरकार के पास विजन नहीं
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कमलनाथ सरकार के पास कोई विजन डाक्यूमेंट ही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में खजाना खाली होने का रोना रो रही है। पूरे प्रदेश को तबाह कर दिया। विजनहीन सत्यानाशी सरकार है ये। शिवराज ने कहा कि 2 लाख 35 करोड़ का बजट पास किया है इन्होंने...। डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाए हैं... शराब के दाम बढ़ाए.. और इसके बाद भी कह रहे हैं कि खजाना खाली है। यह कोई औरंगजेब का खजाना नहीं जो लूटकर भरा गया और खाली हो गया।
इन नेताओं ने की अगवानी
एयरोड्रम में सांसद गणेश सिंह, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी, महापौर ममता पाण्डेय, पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी, योगेश ताम्रकार, सहकारी बैंक के अध्यक्ष रत्नाकर चतुर्वेदी शिवा, श्रीराम मिश्रा, जयप्रताप बागरी, अशोक गुप्ता, सुभाष शर्मा डोली, सीमा यादव, जान्हवी त्रिपाठी, नीता सोनी, कामता पाण्डेय ने चारों शीर्ष नेताओं की अगवानी की। सभी का अभिवादन स्वीकार करने के बाद उन्होंने संक्षिप्त वार्तालाप की और फिर मैहर की ओर रवाना हो गए।
 

Created On :   18 Dec 2019 2:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story