पाटदेव वाली बाघिन अपने पांच शावकों के साथ निकली बाहर

Patdev wali tigress came out with her five cubs
पाटदेव वाली बाघिन अपने पांच शावकों के साथ निकली बाहर
पार्क में सैर करने आए पर्यटकों को नजर आया पूरा कुनबा पाटदेव वाली बाघिन अपने पांच शावकों के साथ निकली बाहर

डिजिटल डेस्क सिवनी। पेंच टाइगर रिजर्व में पांच शावकों को जन्म देने के बाद पाटदेव वाली बाघिन पी 4 अब अपने कुनबे के साथ बाहर आने लगी है। पार्क में सैर करने आए पर्यटकों को जैसे ही पांच शावक बाघिन के साथ नजर आए तो उन्होंने कैमरे में यह नजारा कैद किया। जानकारी के बाघिन पी 4 ने पांच शावकों को जन्म दिया है जो कि पार्क में दूसरा रिकार्ड बना है। इस समय बाघिन के शावक की उम्र करीब दस माह है।
जंगल के माहौल से करा रही परिचित
जानकारी  के अनुसार बाघिन जब शावकों को जन्म देती है तो वह मांद में ही काफी समय तक शावकों को रखती है।छह माह तक दूध पिलाने के बाद वह अपने द्वारा किए गए शिकार को शावकों को खिलाना सिखाती है। अब शावक और बड़े हो गए हैं तो वह अब अपने शावकों को जंगल की आवोहवा से परिचित कराने और शिकार के गुर सिखाने के लिए निकल पड़ी है। हालांकि वह अपने पूरे टेरीटरी में रहेगी।
कॉलर वाली बाघिन ने दिया था जन्म
पार्क में सबसे ज्यादा शावकों को जन्म देने का रिकार्ड बनाने वाली कॉलर वाली बाघिन ने ही बाघिन पी 4 को जन्म दिया है। माना जा रहा है कि अब यह बाघिन भी अपने मां की तरह अधिक शावक जन्म देने का रिकार्ड बना सकती है।
इनका कहना है
पाटदेव वाली बाघिन के शावक अब बड़े होने लगे हैं। वह अब शावकों को लेकर निकलने लगी है। यह बाघिन का नैचर है कि वह अपने  शावकों को पूरी तरह से निपुण करती है।
अशोक मिश्रा, फील्ड डायरेक्टर, पेंच टाइगर रिजर्व

Created On :   18 Oct 2021 2:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story