पाटील ने कहा - सरकार के विरोध में भाजपा करेगी 20 हजार सभाएं

Patil said - BJP will conduct 20 thousand meetings against the government
पाटील ने कहा - सरकार के विरोध में भाजपा करेगी 20 हजार सभाएं
पाटील ने कहा - सरकार के विरोध में भाजपा करेगी 20 हजार सभाएं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कहा है कि महाविकास आघाड़ी के शासनकाल में राजनीति का अपराधीकरण हो गया है। इसलिए भाजपा इसके खिलाफ  व्यापक जनजागृति करने के लिए 20 हजार सभाएं आयोजित करेगी। इसके जरिए पार्टी 10 लाख लोगों तक पहुंचेगी। शनिवार को प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। इसमें पार्टी के विधायक और सांसद भी शामिल हुए। प्रदेश भाजपा कार्यालय में पाटील ने कहा कि बैठक में बिगड़ती हुई राजनीतिक सामाजिक स्थिति को लेकर प्रस्ताव मंजूर किया गया। पत्रकारों से बातचीत में पाटील ने कहा कि विश्व में जो भी अपराध होते हैं, उस अपराध से राज्य मंत्रिमंडल के किसी न किसी मंत्री का नाम जुड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार के वनमंत्री रहे संजय राठोड को पूजा चव्हाण आत्महत्या मामले मंं इस्तीफा देना पड़ा है। सरकार के किसी मंत्री पर पुलिस अधिकारी को मारने, किसी मंत्री पर फेसबुक पर पोस्ट लिखने वाले से मारपीट करने, किसी मंत्री पर लिव इन रिलेशन में रहने और कोई मंत्री अपने दामाद के कारनामे के कारण घिरा हुआ है। लेकिन सरकार की ओर से सभी मंत्रियों का बचाव किया जा रहा है। इसलिए सरकार के खिलाफ पार्टी के 20 हजार शक्ति केंद्र के माध्यम से 20 हजार सभाएं आयोजित की जाएंगी। कोरोना संकट के कारण यह सभाएं 50 अथवा 100 लोगों की मौजूदगी में होंगी।  

अनुराग और तापसी को कानून का सम्मान करना चाहिए- पाटील 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पाटील ने कहा कि फिल्मकार अनुराग कश्यप और अभिनेत्री तापसी पन्नू को कानून का सम्मान करते हुए देश की न्याय व्यवस्था पर भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर दोनों ने कुछ गलत नहीं किया है तो आयकर विभाग की जांच से उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। पाटील ने कहा कि यदि कोई जनता के बीच सेलिब्रिटी के रूप में विख्यात है तो उसे अपने सेलिब्रिटी होने का सम्मान भी रखना चाहिए। जांच पर हल्ला मचाकर देश की कानून व्यवस्था पर उंगली उठाना उचित नहीं है। 
 

Created On :   7 March 2021 11:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story